Monday, February 2

Xavier Bartlett Biography: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हमेशा से अपने तेज़ गेंदबाज़ों के लिए जाना जाता रहा है। युवा तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट इसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने  पिछले कुछ सालों में अपनी घातक गेंदबाज़ी से न केवल घरेलू क्रिकेट में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी खूब नाम कमाया है।

अपनी प्रभावशाली गेंदबाजी और निचले क्रम में आकर बड़ी-बड़ी हिट लगाने की क्षमता के चलते वह वर्ल्ड क्रिकेट में काफी तेजी से उभर रहे हैं। उनकी इसी क्षमता को देखते हुए उन्हें आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में भी खरीदा गया था।

हालाँकि, अपने पहले आईपीएल सीजन में चार मैच खेलने के बावजूद वह कुछ ख़ास नहीं कर सके, लेकिन मेजर लीग क्रिकेट 2025 में उन्होंने न सिर्फ गेंद से, बल्कि बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस सीजन 11 मैचों में 18 विकेट और 171.79 की स्ट्राइक रेट से 139 रन भी बनाए, जिसमें 59* रनों की एक मैच जिताऊ पारी भी शामिल रही।

जेवियर बार्टलेट का निजी जीवन और क्रिकेट की शुरुआत | Xavier Bartlett Biography

17 दिसम्बर 1998 को एडिलेड, साउथ ऑस्ट्रेलिया में जन्मे जेवियर बार्टलेट बचपन से ही खेलों के प्रति जुनूनी रहे। सात साल की उम्र में वे अपने परिवार के साथ गोल्ड कोस्ट, क्वींसलैंड आ गए और यहीं से उनके क्रिकेट करियर की असली शुरुआत हुई। उन्होंने Surfers Paradise क्लब से जूनियर क्रिकेट खेली और जल्द ही अपनी प्रतिभा से सबका ध्यान खींचा।

2015 में महज़ 17 साल की उम्र में उन्होंने गोल्ड कोस्ट डॉल्फ़िन्स की ओर से पहला ग्रेड क्रिकेट खेला। इसके साथ ही The Southport School में पढ़ाई के दौरान वे स्कूल की First XI टीम के प्रमुख सदस्य बने और टीम की जीतों में अहम भूमिका निभाई।

घरेलू क्रिकेट का सफर

बार्टलेट का घरेलू क्रिकेट करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने हर फॉर्मेट (लिस्ट ए, फर्स्ट क्लास और टी20) में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

बिग बैश लीग (BBL) में ब्रिसबेन हीट के लिए खेलते हुए उनका सितारा और चमका। 2023-24 सीज़न में वे पूरे टूर्नामेंट के सबसे सफल गेंदबाज़ रहे और टीम को खिताब जिताने में भी निर्णायक साबित हुए। उनके इस प्रदर्शन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का रास्ता खोला।

इसके अलावा, इंग्लैंड की केंट काउंटी और आईपीएल की पंजाब किंग्स ने भी उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बनाया। इसके अलावा, उन्होंने यूएसए की मेज़र लीग क्रिकेट में San Francisco Unicorns के साथ भी खेला, जिससे उनके अनुभव और आत्मविश्वास में और इज़ाफा हुआ।

जेवियर बार्टलेट का अंतरराष्ट्रीय करियर

जेवियर बार्टलेट का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किसी सपने से कम नहीं था। उन्होंने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे डेब्यू किया और पहले ही मैच में चार विकेट लेकर सभी को चौंका दिया। इस प्रदर्शन की बदौलत उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। कुछ ही दिनों बाद उन्होंने फिर से चार विकेट लेकर साबित कर दिया कि वे सिर्फ एक मैच के खिलाड़ी नहीं हैं।

इसी साल बार्टलेट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पर्थ में टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी डेब्यू किया। अपने डेब्यू मुकाबले में उन्होंने 4 ओवरों में 37 रन खर्च करते हुए 2 विकेट चटकाए, जो एक हाई-स्कोरिंग मैच था।

जेवियर बार्टलेट करियर आँकड़े

जेवियर बार्टलेट बॉलिंग

फॉर्मेट मैच पारी गेंदें रन विकेट बेस्ट बॉलिंग औसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट 10 विकेट
वनडे 4 4 187 128 12 4/17 10.66 4.10 15.5 2 0 0
टी20I 8 8 166 201 13 3/13 15.46 7.26 12.7 0 0 0
फर्स्ट क्लास 27 53 4688 2428 93 5/32 26.10 3.10 50.4 6 3 0
लिस्ट A 25 25 1157 990 35 4/17 28.28 5.13 33.0 2 0 0
टी20 80 79 1583 2246 102 4/10 22.01 8.51 15.5 4 0 0

बल्लेबाजी और फील्डिंग

फॉर्मेट मैच पारी नाबाद रन HS औसत गेंदें स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के कैच स्टंपिंग
वनडे 4 1 0 8 8 8.00 10 80.00 0 0 0 1 0 0
टी20I 8 3 0 14 9 4.66 18 77.77 0 0 2 0 7 0
फर्स्ट क्लास 27 37 10 526 70 19.48 1074 48.97 0 3 55 16 24 0
लिस्ट A 25 12 4 79 28 9.87 168 47.02 0 0 5 2 7 0
टी20 80 42 18 411 59* 17.12 331 124.16 0 1 33 15 38 0

जेवियर बार्टलेट के T20 आँकड़े

बार्टलेट बॉलिंग

टूर्नामेंट टीम मैच पारी गेंदें रन विकेट BBI BBM औसत इकॉनमी स्ट्राइक रेट 4w 5w 10w
मेजर लीग क्रिकेट SF 11 11 241 356 18 4/28 4/28 19.77 8.86 13.3 2 0 0
IPL PBKS 4 4 60 96 2 1/26 1/26 48.00 9.60 30.0 0 0 0
बिग बैश लीग BH 49 48 959 1357 60 4/10 4/10 22.61 8.49 15.9 2 0 0
वाइटैलिटी ब्लास्ट KEN 8 8 157 236 9 3/34 3/34 26.22 9.01 17.4 0 0 0

बल्लेबाजी और फील्डिंग

टूर्नामेंट टीम मैच पारी नाबाद रन HS औसत गेंदें स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के कैच स्टंपिंग
मेजर लीग क्रिकेट SF 11 6 1 134 59* 26.80 78 171.79 0 1 8 11 5 0
IPL PBKS 4 1 0 11 11 11.00 15 73.33 0 0 1 0 5 0
बिग बैश लीग BH 49 26 12 221 42* 15.78 185 119.45 0 0 21 4 16 0
वाइटैलिटी ब्लास्ट KEN 8 6 5 31 12* 31.00 35 88.57 0 0 1 0 5 0
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।
Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version