Tuesday, June 16

IND-A vs SL-A: सुपर ओवर में हार के बाद बीच मैदान पर बवाल, वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई प्लेयर्स में हुई लड़ाई, देखें वीडियो

भारत टीम श्रीलंका के दौरे पर त्रिकोणीय सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में टीम इंडिया A, श्रीलंका A और अफगानिस्तान A की टीम आपस में भिड़ेंगी। इस टूर्नामेंट में कुल 7 मुकाबले खेले जाएंगे।

इंडिया-A और श्रीलंका-A के बीच खेले गए चौथे मुकाबले में मैच सुपर ओवर तक गया , जहां भारत को हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका-A खिलाड़ियों के बीच बहस हो गई। दोनों तरफ से कुछ गलत बातें भी हुईं और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। इसके बाद से इस झगडे का विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है लड़ाई का पूरा मामला?

दांबुला में खेले गए मैच में इंडिया-A सुपर ओवर में 19 रन का लक्ष्य नहीं हासिल कर पाई। जीत के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने जोरदार खुशी से जोरदार जशन मनाया, जिससे माहौल थोड़ा तनावपूर्ण हो गया।

खबरों के हिस्साब से सुपर ओवर समाप्त होने के बाद श्रीलंका के ऑलराउंडर विशेन हलम्बागे ने वैभव सूर्यवंशी से कहा, “मैच खत्म हो गया, अब घर जा” इस बात पर वैभव सूर्यवंशी का गुस्सा फुट पड़ा और श्रीलंकाई प्लेयर से भिड़ने चले गए, इसके बाद मैदान पर माहौल इतना गर्म हो गया कि दोनों के बीच धक्का- मुक्की शुरू हो गयी।

पहले सूर्यांश शेडगे और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच बहस शुरू हुआ, लेकिन जब वैभव सूर्यवंशी पास आए तो उन्होंने श्रीलंका के एक खिलाड़ी को धक्का दिया। इसके बाद जब वैभव डगआउट की तरफ जा रहे थे, तब उन्होंने हाथ से इशारा करके कुछ कहा तब ये लड़ाई शुरू हुई।

 त्रिकोणीय सीरीज में खास नहीं रहा अब तक वैभव का प्रदर्शन

त्रिकोणीय सीरीज में वैभव का प्रदर्शन अभी तक अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने 3 पारियों में 164.58 की स्ट्राइक रेट और 26.33 की औसत से
कुल 79 रन बनाए हैं। श्रीलंका-A के खिलाफ पहले मैच में 14 रन, अफगानिस्तान-A के खिलाफ 22 गेंदों में 44 रन और फिर श्रीलंका-A के खिलाफ 14 गेंदों में 21 रन ही बना पाए। उन्होंने अच्छी शुरुआत की लेकिन उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पाए। इसी कारण वह अब तक कोई अर्धशतक या मैच जिताने वाली पारी नहीं खेल सके हैं।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी। उन्होंने 16 मैचों में 776 रन बनाए, उनकी औसत 48.50 और स्ट्राइक रेट 237.30 रही। इस दौरान उन्होंने 72 छक्के भी लगाए, जो एक रिकॉर्ड है। इस सीजन में उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए, लेकिन आईपीएल खत्म होने के बाद उनका प्रदर्शन पहले जैसा अच्छा नहीं रहा।

 अंपायरों से क्यों हुआ टीम इंडिया के कप्तान का विवाद

पहले मैच के टाई होने के बाद सुपर ओवर कराने को लेकर विवाद हो गया था। खराब रोशनी की वजह से अंपायर शुरुआत में सुपर ओवर कराने के लिए तैयार नहीं थे। इस फैसले पर कप्तान तिलक वर्मा और टीम स्टाफ ने विरोध किया। मैदान पर काफी देर तक बहस हुई। बाद में बातचीत के बाद अंपायरों ने अपना फैसला बदल दिया और सुपर ओवर कराने पर सहमति दे दी। यहाँ से इस विवाद की शुरुआत हुई।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version