IPL 2026 में इस बार सिर्फ गेंदबाज़ ही नहीं, बल्कि बल्लेबाज़ भी मैच जिताने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ अपनी टीमों के लिए गेम चेंजर साबित हो रहे हैं। बल्लेबाज सपाट पिच का फायदा उठा रहे हैं और जमकर रन बना रहे हैं। इस दौरान कई शानदार कई ऐसी बैटिंग परियां भी देखने को मिली हैं, जिसने मैच का रुख़ बदल दिया है। इसी कड़ी में हम आपको IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के बारे मे बताएंगे।

ये हैं आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

5. हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen)- 624 रन

सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से हेनरिक क्लासेन का नाम आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर है। क्लासेन ने आईपीएल 2026 के 13 मैचों में 48.00 की औसत और 160.00 स्ट्राइक रेट से 624 रन बनाए हैं। जिसमे 6 अर्द्धशतक भी लगाए हैं।

4. विराट कोहली (विराट कोहली) – 675 रन

रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर की तरफ से खेलते हुए ओपनर स्टार बल्लेबाज ने साल 2026 में शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे हैं। उन्होंने 16 पारियों में 165.84  की स्ट्राइक रेट और 56.25 की औसत से अब तक 675 रन बनाए।

इस सीजन में कोहली का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 105* रन का है। साल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बैगलोर की टीम दूसरी बार चैंपियन बनी है।

3. साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) – 722 रन

गुजरात टाइटंस के ओपनर बल्लेबाज साई सुदर्शन ने आईपीएल 2026 के 17 में 46.17 की औसत और 157.83 स्ट्राइक रेट से 722 रन बनाए हैं। इस दौरान इनका बेस्ट व्यक्तिगत स्कोर 100 रन का है।

2. शुभमन गिल (Shubhman Gill) – 732 रन

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने इस साल लगातार अच्छे फॉर्म में नज़र आए हैं। उन्होंने 16 मैचों में 163.02 स्ट्राइक रेट और 45.75 की औसत से 732 रन बनाए हैं साथ ही 74 चौके भी जड़े हैं। इस दौरान गिल का हाईएस्ट स्कोर 104 रन है साथ इस इन्होने 6 अर्द्धशतक भी लगाए हैं।

1. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)- 776 रन

राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी ने ओपनिंग करते हुए आईपीएल 2026 में खेले गए 17 मुकाबलों में 48.50 की औसत और 237.30 की स्ट्राइक रेट से 776रन बनाए हैं। इस दौरान इनका हाईएस्ट स्कोर 103 रन का है।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version