Saturday, February 21

Australia squad for T20 World Cup 2024 :- 1 जून से 29 जून तक अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपनी इस वर्ल्ड कप की टीम के लिए मिचेल मार्श को अपना कप्तान बनाया है।

ऑस्ट्रलिया की इस वर्ल्ड कप टीम में से 2014 के बाद पहली बार स्टीव स्मिथ को इस टीम में जगह नहीं दी गई है। जैसे ही ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान हुआ तभी मिचेल मार्श ने अपना स्टेटमेंट दिया और कहा कि हमारी पूरी टीम ने इन हाल के कुछ दिनों में काफी कुछ अच्छा हांसिल किया है और मुझे पूरी उम्मीद है कि हम इस तरह की सफलता हांसिल करते रहना चाहते है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपने इस स्क़ॉड में कुछ ऐसे खिलाडियों को भी जगह दी है जो की काफी टाइम से टी20आई सर्किट से दूर चल रहे थे। इन खिलाडियों में है एश्टन एगर और कैमरून ग्रीन। लेकिन फिर भी इन खिलाडियों की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए इनको टीम में जगह मिली है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ने इस बार डेथ ओवर स्पेशलिस्ट नाथन एलिस को भी इस टीम में चुना है। जो इस बार मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेज़लवुड के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देंगे।

वहीँ इस बार ऑस्ट्रेलिया ने मैथ्यू वेड को जोश इंगलिस के रूप में दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को इस टीम में चुना है। सूत्रों से बताया जा रहा है कि ये ऑस्ट्रेलियाई टीम मई महीने के अंत तक वेस्टइंडीज पहुँच सकती है। इस बार वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम ओमान के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की शुरुवात करेगी। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड, नामीबिया और स्कॉटलैंड से भिड़ेगी।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम :- मिचेल मार्श (कप्तान), पैट कमिंस, एस्टन एगर, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर और एडम ज़म्पा.

ये भी पढ़ें: दुनिया के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट की जीवनी, रिकॉर्डस और उपलब्धियां

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version