Thursday, March 12

T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी-20 क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम हमेशा अपनी धाकड़ बल्लेबाजी और आक्रामक खेल के लिए जानी जाती है। लेकिन इस फॉर्मेट में भी कई बार ऑस्ट्रेलिया की टीम को शर्मनाक हारों का सामना भी करना पड़ा है। इस समय दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक होने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम को कुछ मौकों पर बेहद छोटे स्कोर पर ही सिमटना पड़ा है। आइए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की टीम के द्वारा बनाए गए सबसे छोटे टीम स्कोर पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. 62 रन बनाम बांग्लादेश, साल 2021 :-

इस सूचि में पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश टीम का यह मैच आता है। इस मैच में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम केवल 62 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। उस समय इन दोनों के बीच यह मैच मीरपुर में खेला गया था। इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए थे।

Australia cricket team
Australia cricket team

वहीं इस मैच में ऐसा लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया की टीम उस लक्ष्य को बड़ी आसानी से हासिल कर लेगी। लेकिन इसके बाद 13.4 ओवर में ही पूरी कंगारू टीम केवल 62 रनों पर जी ऑलआउट हो गई थी। इस मैच में शाकिब अल हसन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3.4 ओवर में 1 मेडन के साथ 9 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

2. 79 रन बनाम इंग्लैंड, साल 2005 :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया टीम का यह मैच आता है। साल 2005 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम केवल 79 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। उस समय इन दोनों के बीच यह मैच साउथैम्पटन में खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने अपने 8 विकेट के नुकसान पर 179 रन का स्कोर खड़ा किया था।

Australia cricket team
Australia cricket team

इसके बाद इन रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम केवल 14.3 ओवर में ही आउट होकर पवेलियन लौट गई थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। वहीं इस मैच में इंग्लैंड के लिए जॉन लुईस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए थे।

3. 86 रन बनाम भारत, साल 2014 :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की टीम का यह मैच आता है। इसके अलावा साल 2014 के टी-20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम केवल 86 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं तब इन दोनों टीमों के बीच यह मैच भी मीरपुर में खेला गया था।

AUSTRALIA CRICKET TEAM
AUSTRALIA CRICKET TEAM

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने अपने 7 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम केवल 16.2 ओवर में ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं उस मैच में भारतीय स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 3.2 ओवर में 11 रन देकर 4 विकेट लिए थे। इसके बाद भारतीय टीम को 73 रनों से जीत हासिल हुई थी।

4. 89 रन बनाम पाकिस्तान, साल 2012 :-

इस सूची में चौथे पायदान पर पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया टीम का यह मैच आता है। इस मैच में पाकिस्तान की टीम के खिलाफ खेलते हुए पूरी कंगारू टीम केवल 89 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने यह स्कोर साल 2012 में बनाया था। तब इन दोनों टीमों के बीच यह मैच दुबई में खेला गया था।

australia cricket team
australia cricket team

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम 19.3 ओवर में ऑलआउट हो गई थी। तब उनके सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए थे। इसके अलावा तब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर ने 2.3 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इसके बाद पाकिस्तान की टीम ने 14.5 ओवर में 3 विकेट खोकर ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version