Awards: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड को एलन बॉर्डर पुरस्कार (Awards) मिला है। इस बार ऑस्ट्रेलिया के इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की दौड़ में उनके अलावा जोश हेजलवुड और पैट कमिंस भी थे। लेकिन ट्रेविस हेड ने इन दोनों को पछाड़ते हुए यह पुरस्कार (Awards) हासिल किया है।

वहीं यहां पर हम आपको बता देना चाहते है कि साल 2024 के सीजन में इस विस्फोटक बल्लेबाज हेड ने क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा उनको इस बार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर भी चुना है।
Awards ट्रेविस हेड को मिले कुल 208 वोट :-
ऑस्ट्रेलिया के प्रतिष्ठित पुरस्कार (Awards) एलन बॉर्डर मेडल के लिए टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड को कुल 208 वोट मिले है। क्यूंकि इस आक्रामक बल्लेबाज ने साल 2024 में क्रिकेट के तीनों प्रारूप को मिलाकर कुल 29 मुकाबले खेले थे। इन मुकाबलों में खेलते हुए उन्होंने 42.39 की औसत के साथ कुल 1399 रन बनाए थे। वहीं इस दौरान उन्होंने नाबाद रहते हुए 154 रनों का अपना सर्वोच्च स्कोर भी बनाया था।

इसके अलावा इस साल उनके बल्ले से 4 शतक और 5 अर्धशतक भी आए थे। जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को कुल 158 वोट मिले। वहीं इसी क्रम में टीम के कप्तान पैट कमिंस को कुल 147 वोट और स्टीव स्मिथ को भी कुल 105 वोट ही प्राप्त हुए।
सैम कोंस्टास को मिला ब्रैडमैन यंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार :-
अभी हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले सलामी बल्लेबाज सैम कोंस्टास को इस बार ब्रैडमैन यंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर (Awards) चुना गया है।

इस बार उन्होंने मेलबर्न के मैदान पर खेले गए अपने पहले टेस्ट मैच की पहली ही पारी में आक्रामक 60 रनों की पारी को खेलकर सभी को प्रभावित किया था। वहीं दाएं हाथ के इस ऑस्ट्रेलियाई युवा सलामी बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ 2 टेस्ट की 4 पारियों में 113 रन बनाए थे। इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी आया था।
हेजलवुड और जैम्पा को भी मिला पुरस्कार :-
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में पिछले साल खेलते हुए 13.17 की औसत से कुल 30 विकेट अपने नाम किए थे। इसके लिए उनको शेन वार्न टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार (Awards) मिला है।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जैम्पा को पुरुष के टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर के पुरस्कार (Awards) से नवाजा गया है। क्यूंकि उन्होंने साल 2024 में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में खेलते हुए अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए थे। पिछले साल उन्होंने 21 टी-20 मैचों में 17.20 की औसत से 35 विकेट लिए थे।
ऑस्ट्रेलिया के पुरस्कारों की सूची इस प्रकार है :-
बेलिंडा क्लार्क पुरस्कार :- एनाबेल सदरलैंड
एलन बॉर्डर मेडल :- ट्रेविस हेड
महिला वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर :- एश्ले गार्डनर
महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय प्लेयर ऑफ द ईयर :- बेथ मूनी
शेन वार्न पुरुष टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर :- जोश हेजलवुड
पुरुष वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर :- ट्रेविस हेड
पुरुष टी-20 अंतरराष्ट्रीय प्लेयर ऑफ द ईयर :- एडम जैम्पा
WBBL प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट :- एलिस पेरी और जेस जोनासेन
BBL प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट :- ग्लेन मैक्सवेल और कूपर कोनोली
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।


