Babar Azam ODI Centuries List: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने मात्र 20 साल की उम्र में 31 अक्टूबर 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ लाहौर में अपना वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने अपने डेब्यू वनडे मैच में 60 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेलकर अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने दिखा दिया था।
उस समय दुनिया के लगभग सभी क्रिकेट विशेषज्ञों ने यह अंदाजा लगा लिया था, कि बाबर आजम आने वाले समय में पाकिस्तान के सबसे दिग्गज बल्लेबाजों की सूची में अपना नाम दर्ज करा लेंगे। उन्होंने अपने अब तक के वनडे करियर में इसे सही साबित करके भी दिखाया है।
बाबर आजम ने अपने ODI डेब्यू के लगभग एक साल बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ शारजाह में पहला शतक लगाया। तीन मैचों की उस सीरीज में बाबर ने लगातार तीन शतक लगाए थे और पूरी दुनिया को यह बता दिया था कि वह लम्बे समय तक पाकिस्तान क्रिकेट पर राज करने वाले हैं।
हालाँकि, अगस्त 2023 के बाद उनका बल्ला लगभग दो सालों तक शांत रहा। वह वनडे क्रिकेट में अच्छी शुरुआत तो कर रहे थे, लेकिन उसे शतक में बदलने में कामयाब नहीं हो पा रहे थे। लेकिन 33 वनडे पारियों के लम्बे इंतजार बाद उन्होंने 14 नवंबर 2025 को श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में अपना 20वां ODI शतक लगाया। इसी के साथ वह इस फॉर्मेट में पाकिस्तान के लिए सईद अनवर के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
20 शतकों के साथ पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने की उपलब्धि के बाद यहाँ हम आपको बाबर आजम के सभी ODI शतकों की पूरी लिस्ट बताने जा रहे हैं।
बाबर आजम के ODI शतकों की पूरी लिस्ट
- 120 (131) vs वेस्टइंडीज, शारजाह, 30 सितंबर 2016
- 123 (126) vs वेस्टइंडीज, शारजाह, 2 अक्टूबर 2016
- 117 (106) vs वेस्टइंडीज, अबू धाबी, 5 अक्टूबर 2016
- 100 (109) vs ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 26 जनवरी 2017
- 125* (132) vs वेस्टइंडीज, प्रोविडेंस, 9 अप्रैल 2017
- 103 (131 vs श्रीलंका, दुबई, 13 अक्टूबर 2017
- 101 (133) vs श्रीलंका, अबू धाबी, 16 अक्टूबर 2017
- 106* (76) vs जिम्बाब्वे, बुलावायो, 22 जुलाई 2018
- 115 (112) vs इंग्लैंड, नॉटिंघम, 17 मई 2019
- 101* (127) vs न्यूजीलैंड, बर्मिंघम, 26 जून 2019
- 115 (105) vs श्रीलंका, कराची, 30 सितंबर 2019
- 125 (125) vs जिम्बाब्वे, रावलपिंडी, 3 नवंबर 2020
- 103 (104) vs साउथ अफ्रीका, सेंटुरियन, 2 अप्रैल 2021
- 158 (139) vs इंग्लैंड, बर्मिंघम, 13 जुलाई 2021
- 114 (83) vs ऑस्ट्रेलिया, लाहौर, 31 मार्च 2022
- 105* (115) vs ऑस्ट्रेलिया, लाहौर, 2 अप्रैल 2022
- 103 (107) vs वेस्टइंडीज, मुल्तान, 8 जून 2022
- 107 (117) vs न्यूजीलैंड, कराची, 5 मई 2023
- 151 (131 vs नेपाल, मुल्तान, 30 अगस्त 2023
- 102* (119) vs श्रीलंका, रावलपिंडी, 14 नवंबर 2025
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

