Barsapara Cricket Stadium Guwahati Pitch Report: बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम को असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, एसीए स्टेडियम या डॉ. भूपेन हजारिका क्रिकेट स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। यह असम की राजधानी गुवाहाटी में मौजूद है। असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की स्थापना 2012 में की गयी थी और यह असम क्रिकेट एसोसिएशन के अंडर में है। इस ग्राउंड पर लगभग 40,000 दर्शक एक साथ बैठ सकते हैं। इस मैदान पर 2025 वीमेंस वर्ल्ड कप के 4 मुकाबले खेले जायेंगे ।
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की बाउंड्री का आकार
- लेग साइड बाउंड्री की लंबाई: 60 मीटर
- ऑफ साइड बाउंड्री की लंबाई: 66 मीटर
- सीधी सीमा की लंबाई: 74 मीटर
- पीछे की ओर की सीमा की लंबाई: 60 मीटर
Barsapara Cricket Stadium Pitch Report
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल पिच मानी जाती है। इस पिच पर आमतौर पर अच्छी उछाल और गति होती है, जिससे बल्लेबाज़ खुलकर शॉट खेल सकते हैं, खासकर पारी के शुरुआती दौर में। हालाँकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन यह अभी भी यह ग्राउंड बल्लेबाज़ी के अच्छी मानी जाती है।
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम का रिकॉर्ड
इस ग्राउंड पर वनडे फॉर्मेट की बात करें तो इस ग्राउंड पर कुल 3 मैच खेले जा चुके हैं। इस स्टेडियम में पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 1 मैच में जीत हासिल की और पहले गेंदबाज़ी करते हुए 2 मैच जीते गए हैं। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम का पहली पारी में औसत स्कोर 248 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 227 रन है। यहाँ पर हाईएस्ट टोटल रिकॉर्ड 373 / 7 ( 50 ओवर) भारत बनाम श्रीलंका और लोएस्ट टोटल रिकॉर्ड 50 / 10 है। इस ग्राउंड पर सबसे बड़ा रन चेज स्कोर 326 / 2 और इस ग्राउंड पर सबसे कम डिफेंड रन स्कोर 373 / 7 है।
ताज़ा इंटरनेशनल रिकॉर्ड्स के अनुसार, इस मैदान पर 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं। इनमें पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 3 मैच और गेंदबाज़ी करते हुए 3 मैच जीते गए हैं। इस दौरान पहली पारी का औसत स्कोर 161 और दूसरी पारी का औसत स्कोर 153 रन रहा है। इस मैदान पर हाईएस्ट टोटल रिकॉर्ड 237 / 3 ( 20 ओवर) भारत बनाम साउथ अफ्रीका और लोएस्ट टोटल रिकॉर्ड 118 / 10 ( 20 ओवर) भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया है। इस ग्राउंड पर सबसे बड़ा रन चेज स्कोर 225 / 5 और सबसे कम डिफेंड रन स्कोर 119 / 6 ( 20 ओवर) इंग्लैंड महिला टीम बनाम भारतीय महिला टीम का है, इस मैच में इंग्लैंड की टीम को एक रन से जीत मिली थी।
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में मौसम की रिपोर्ट
असम में स्थित इस क्रिकेट स्टेडियम में लगातार गर्म और नमी जैसा मौसम रहता है, जहाँ औसतन नमी 81% है। यहाँ का मौसम साल भर गर्म और उच्च नमी वाला रहता है, और कुछ महीनों में बारिश आम है।
महिला वर्ल्ड कप 2025 लाइव मैच कैसे देखें
भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर वर्ल्ड कप 2025 के मैचों का प्रसारण होगा। मोबाइल पर मैच JioStar ऐप से देखे जा सकते हैं।

