T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इसको हम फटाफट क्रिकेट के नाम से भी जानते हैं। वहीं इस फॉर्मेट में हमें कई बार रोमांचक मैचों के साथ ही चौकों और छक्कों की झड़ी भी देखने को मिलती है। इस बीच कई बार तो बल्लेबाज डेथ ओवर (16-20 ओवर) में भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए छक्कों की झड़ी सी लगा देते हैं। इसके चलते हुए वो अपनी टीम के स्कोर को काफी बड़ा बना देते हैं। आइए टी-20 अंतरराष्ट्रीय के डेथ ओवर में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. मोहम्मद नबी :-

इस सूची में संयुक्त रूप से पहले पायदान पर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने अभी तक डेथ ओवर में 74 छक्के लगाए हैं। इस अफगानी बल्लेबाज ने एशिया कप 2025 में 18 सितंबर को खेले गए मैच में श्रीलंकाई स्पिनर दुनिथ वेल्लालगे के ओवर में लगातार 5 छक्के लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने डेथ ओवर में अभी तक 633 गेंदों का सामना करते हुए कुल 74 छक्के भी लगा दिए हैं। इसके अलावा वह अभी तक 139 मैचों में खेलते हुए 113 छक्कों की मदद से कुल 2,357 रन बना चुके हैं।
2. डेविड मिलर :-

इस सूची में संयुक्त रूप से पहले पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बल्लेबाज डेविड मिलर का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी अभी तक डेथ ओवर में 74 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अभी तक टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में डेथ ओवर में 708 गेंदों का सामना करते हुए कुल 74 छक्के लगाए हैं। जबकि अभी तक वह 130 मैचों में खेलते हुए 140.66 की स्ट्राइक रेट से 2,591 रन भी बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 8 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से कुल 130 छक्के भी आए हैं।
3. हार्दिक पांड्या :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने डेथ ओवर में खेलते हुए कुल 71 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में डेथ ओवर में 613 गेंदों का सामना करते हुए 71 छक्के भी लगाए हैं। जबकि वह अभी तक 116 मैचों की 90 पारियों में खेलते हुए 141.67 की स्ट्राइक रेट से 1,812 रन भी बना चुके हैं। इसमें उनके बल्ले से 5 अर्धशतक भी आए हैं। इसकेअलावा उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अभी तक कुल 135 छक्के भी लगाए हैं।
4. नजीबुल्लाह जादरान :-

इस सूची में तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान टीम के मध्य क्रम के बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी डेथ ओवर में कुल 70 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर के डेथ ओवर में 550 गेंदों का सामना करते हुए 70 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा वह अभी तक 107 मैचों की 95 पारियों में खेलते हुए 137.80 की स्ट्राइक रेट से 1,830 रन भी बना चुके हैं। इसमें उनके बल्ले से 8 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि उन्होंने अभी तक अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कुल 97 छक्के भी लगाए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

