Test cricket: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को टेस्ट क्रिकेट कहा जाता है। इसके चलते हुए इस फॉर्मेट के इतिहास में भी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ कई दिग्गज बल्लेबाजों ने शानदार पारियां खेलीं हैं। इस बीच कुछ खिलाड़ियों की पारी इतनी बड़ी रही है कि उन्होंने क्रिकेट इतिहास में अपनी अलग जगह बनाई है। वहीं इस फॉर्मेट में भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाना भी कभी आसान काम नहीं रहा है। लेकिन फिर भी इन बल्लेबाजों ने धैर्य और आक्रामकता के साथ भारतीय टीम को खूब परेशान किया था। आइए आज हम उन बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेली थी।
1. सनथ जयसूर्या :-
इस सूची में पहले स्थान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 1997 में भारतीय टीम के खिलाफ कोलंबो के मैदान पर खेले गए टेस्ट मैच में 340 रन की शानदार पारी खेली थी।

इस मैच में भारतीय टीम ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 537 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में श्रीलंका टीम की तरफ से जयसूर्या ने 578 गेंदों का सामना करते हुए इन रनों को बनाया था। उनकी इस पारी में हमें 36 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले थे। वहीं तब यहाँ मैच ड्रा पर समाप्त हुआ था।
2. ग्राहम गूच :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ग्राहम गूच का नाम आता है। उन्होंने साल 1990 में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए 333 रन की शानदार पारी खेली थी। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

तब इंग्लैंड की तरफ से गूच ने 485 गेंदों का सामना करते हुए इन रनों को बनाया था। वहीं उनकी इस पारी में हमें 43 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले थे। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 653/4 का स्कोर खड़ा किया था। इसके अलावा उस मैच को इंग्लैंड की टीम ने 247 रन से जीत लिया था।
3. माइकल क्लार्क :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज माइकल क्लार्क का नाम आता है। उस समय यह टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था। इस मैच में उन्होंने साल 2012 में नाबाद रहते हुए 329 रन की शानदार पारी खेली थी।

तब उनका यह बड़ा स्कोर मैच की दूसरी ऑस्ट्रेलियाई पारी में आया था। तब इस स्कोर के लिए उन्होंने 468 गेंदों का सामना किया था। वहीं उनकी इस पारी में तब 39 चौके और 1 छक्का भी आया था। इसके चलते हुए तब ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच को पारी और 68 रनों से जीता था।
4. ब्रेडन मैकुलम :-
इस सूची में चौथे स्थान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक खिलाड़ी ब्रेडन मैकुलम का नाम आता है। इस मैच में उन्होंने साल 2014 में भारतीय टीम के खिलाफ वेलिंगटन में 302 रन का स्कोर बनाया था। इस मैच में कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 192 रन बनाए थे।

इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम ने 438 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद कीवी टीम की दूसरी पारी में मैकुलम ने 559 गेंदों का सामना करते हुए 302 रन का स्कोर बनाया था। उनकी इस पारी में हमें 32 चौके और 4 छक्के भी देखने को मिले थे। तब यह मैच ड्रा पर समाप्त हुआ था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

