Friday, August 15

Duleep Trophy: दिलीप ट्रॉफी भारत के सबसे प्रतिष्ठित प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में से एक है। इसके अलावा यह टूर्नामेंट जोनल प्रारूप में खेला जाता है। वहीं इस टूर्नामेंट में वेस्ट जोन की टीम अभी तक की सबसे सफल टीम रही है। उसने कुल 19 बार इसके खिताब को जीता है। उनके अलावा नॉर्थ जोन की टीम ने भी इसका खिताब 18 बार जीता है। इसके अलावा इस टूर्नामेंट में अभी तक केवल 2 बल्लेबाज ही तिहरा शतक लगाने में कामयाब हुए हैं। आइए दिलीप ट्रॉफी में सर्वोच्च पारी खेलने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।

1. रमन लाम्बा :-

दिलीप ट्रॉफी के इतिहास में रमन लाम्बा तिहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। साल 1987 में खेले गए फाइनल में उन्होंने नॉर्थ जोन की तरफ से खेलते हुए वेस्ट जोन की टीम के खिलाफ 320 रन बनाए थे।

Raman Lamba
Raman Lamba

तब उनकी उस पारी के चलते नॉर्थ जोन ने 868 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं उस समय अपनी बढ़त के चलते हुए नॉर्थ जोन विजेता बनी थी। इसके अलावा लाम्बा ने दिलीप ट्रॉफी में 10 मुकाबलों में खेलते हुए 86.25 की बल्लेबाजी औसत से 1,035 रन बनाए थे।

2. गगन खोड़ा :-

इस सूची में सेंट्रल जोन के बल्लेबाज गगन खोड़ा दूसरे पायदान पर आते हैं। उन्होंने साल 2001 में साउथ जोन की टीम के खिलाफ खेलते हुए नाबाद 300 रन की पारी खेली थी। तब उनके इस तिहरे शतक की मदद से सेंट्रल जोन ने अपने 7 विकेट के नुकसान पर 550 रन बनाकर अपनी पारी को घोषित कर दिया था।

Gagan Khoda
Gagan Khoda

इसके बाद साउथ जोन की टीम ने 141 और 395 के स्कोर बनाए थे। वहीं इस मैच में सेंट्रल जोन ने जोरदार जीत हासिल की थी। इसके अलावा उन्होंने दिलीप ट्रॉफी में खेलते हुए 22 मैचों में 48.08 की बल्लेबाजी औसत से 1,683 रन बनाए थे।

3. सुरेंद्र भावे :-

इस सूची में वेस्ट जोन के सलामी बल्लेबाज सुरेंद्र भावे तीसरे पायदान पर आते हैं। साल 1994 दलीप ट्रॉफी में उन्होंने साउथ जोन के खिलाफ 292 रन की पारी खेली थी। उस समय उनके इस दोहरे शतक के चलते वेस्ट जोन ने 566 रन का स्कोर खड़ा किया था।

Surendra Bhave
Surendra Bhave

लेकिन तब अंत में यह मैच ड्रा पर समाप्त हुआ था। इसके अलावा उन्होंने दिलीप ट्रॉफी के इतिहास में 15 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 58.56 की बल्लेबाजी औसत के साथ 1,347 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 2 शतक लगाए थे।

4. अरुण लाल :-

इस सूचि में ईस्ट जोन के कप्तान अरुण लाल का नाम चौथे पायदान पर आता है। उन्होंने साल 1986 दिलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में वेस्ट जोन के खिलाफ 287 रन की पारी खेली थी। तब उनके उस दोहरे शतक के चलते हुए ईस्ट जोन ने 561 रन का स्कोर बनाया था।

Arun Lal
Arun Lal

लेकिन इसके बाद वेस्ट जोन ने भी अपने 7 विकेट के नुकसान पर 567 रन का स्कोर बना दिया था। इसके बाद वेस्ट जोन ने अपनी बढ़त के आधार पर मैच को जीत लिया था। जबकि अरुण लाल ने अपने पने प्रथम श्रेणी करियर में 156 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 46.94 की बल्लेबाजी औसत के साथ 10,421 रन बनाए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version