Saturday, March 14

Test Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेली गई एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 अब अंत में 2-2 पर समाप्त हुई है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ ओवल टेस्ट की अपनी दूसरी पारी में शानदार शतक भी लगाया था। जबकि एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में यह उनका दूसरा टेस्ट शतक भी रहा था। इसके अलावा यह उनके टेस्ट करियर का कुल 10वां शतक भी रहा है। वहीं उन्होंने अभी तक अपने टेस्ट करियर से सभी को प्रभावित भी किया है। आइए 21वीं सदी में सबसे कम पारियों में 10 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।

1. हैरी ब्रूक :-

21वीं सदी में सबसे कम पारियों में 10 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूचि में पहले पायदान पर इंग्लैंड टीम के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक आ गए हैं। क्यूंकि उन्होंने अपने 10 टेस्ट शतक पूरे करने के लिए 50 पारियों का सहारा लिया है। जबकि उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2022 में दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ खेला था।

Harry Brook
Harry Brook

तब से लेकर अभी तक उन्होंने 30 टेस्ट खेले हैं। इन मैचों की 50 पारियों में खेलते हुए उन्होंने लगभग 60 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 2,800 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 10 शतक और 13 अर्धशतक भी आए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 317 रन का रहा है।

2. मार्नस लाबुशेन :-

इस मामले में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने 51 पारियों में अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक लगाया था। इसके अलावा उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक साल 2022 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ लगाया था।

Marnus Labuschagne
Marnus Labuschagne

तब से लेकर अभी तक उन्होंने 58 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 46.19 की बल्लेबाजी औसत के साथ 4,435 रन बनाए हैं। वहीं उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 11 शतक और 23 अर्धशतक भी लगाए हैं। जबकि इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 215 रन का रहा है।

3. केविन पीटरसन :-

इस सूचि में तीसरे पायदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन का नाम आता है। इस पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने भी 56 पारियों में अपने 10 टेस्ट शतक पूरे किए थे। इसके अलावा वह आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से कुल 104 टेस्ट मैच खेले थे।

Kevin Pietersen
Kevin Pietersen

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 47.28 की बल्लेबाजी औसत के साथ 8,181 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 23 शतक और 35 अर्धशतक भी आए थे। इसके अलावा उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच एशेज 2014 में खेला था।

4. इन बल्लेबाजों ने भी 56 पारियों में लगाए थे 10 शतक :-

इस मामले में चौथे पायदान पर सयुंक्त रूप से दो बल्लेबाज आते हैं। इसमें इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एंड्र्यू स्ट्रॉस और पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है। क्यूंकि इन दोनों पूर्व दिग्गज बल्लेबाजों ने भी अपने 10 टेस्ट शतक पूरे करने के लिए 56-56 पारियों का सहारा लिया था।

Virender Sehwag
image source vis getty images

इसके अलावा स्ट्रॉस ने अपने टेस्ट करियर का समापन 40.91 की बल्लेबाजी औसत के साथ 7,037 रन के साथ किया था। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 21 शतक लगाए थे। जबकि भारत के पूर्व विस्फोट बल्लेबाज सहवाग ने भी अपने शानदार टेस्ट करियर में कुल 104 टेस्ट मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 49.34 की बल्लेबाजी औसत के साथ 8,586 रन बनाए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version