T20 International: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के टी-20 फॉर्मेट में खेलते हुए भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला मैच हमेशा रोमांच से भरा रहता है। क्यूंकि इन दोनों देशों के खिलाड़ी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। इस बीच जब बात चौकों और छक्कों से रन बनाने की आती है तो कुछ बल्लेबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने अकेले दम पर मैच का रुख भी बदला है। आइए उन बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं जिन्होंने एक पारी में चौकों-छक्कों से सर्वाधिक रन बनाए हैं।
1. युवराज सिंह :-
इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह का नाम आता है। साल 2012 में उन्होंने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 36 गेंदों में 72 रन की पारी खेल डाली थी।

वहीं इस मैच में उन्होंने चौकों और छक्कों की मदद से ही 58 रन बना दिए थे। उन्होंने इस मैच में 4 चौके और 7 छक्के भी लगाए थे। इस मैच में तब उनकी स्ट्राइक रेट 200 की रही थी। उस समय इन दोनों के बीच यह मैच अहमदाबाद में खेला गया था। वहीं इस मैच को भारतीय टीम ने 11 रन से जीत लिया था।
2. विराट कोहली :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट संन्यास ले चुके भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। साल 2022 में उन्होंने भी पाकिस्तान की टीम के खिलाफ 82 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने तब 48 रन तो केवल चौकों और छक्कों से ही बना दिए थे।

तब इस मैच में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए थे। इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 154.71 की रही थी। वहीं इस मैच में भारतीय टीम को तब 160 रन का लक्ष्य मिला था। इसको टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया था।
3. गौतम गंभीर और विराट कोहली :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से गौतम गंभीर और विराट कोहली का नाम आता है। साल 2007 में गौतम गंभीर ने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ 75 रन की पारी खेली थी। इस पारी में तब उन्होंने 44 रन तो केवल अपने चौकों और छक्कों की मदद से ही बना दिए थे।

तब उनकी स्ट्राइक रेट 138.88 की रही थी। इसके अलावा साल 2012 में कोहली ने भी पाकिस्तान की टीम के खिलाफ 78 रन की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने भी 44 रन तो अपने चौकों और छक्कों से ही बना दिए थे। वहीं तब इन दोनों मैचों में भारतीय टीम को जीत मिली थी।
4. मोहम्मद हफीज और मोहम्मद रिजवान :-
इस सूची में चौथे स्थान पर संयुक्त रूप से पाकिस्तान के 2 बल्लेबाज मोहम्मद हफीज और मोहम्मद रिजवान का नाम आता है। साल 2012 में हफीज ने भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए 55 रन की पारी खेली थी। तब इस पारी में उन्होंने अपने चौकों और छक्कों की मदद से 42 रन बनाए थे।

उनके अलावा अन्य बल्लेबाज रिजवान ने भी साल 2021 में टीम इंडिया के खिलाफ 79 रन की पारी खेली थी। इस मैच में उन्होंने 42 रन तो अपने चौकों और छक्कों से ही बना दिए थे। इसके अलावा तब इन दोनों ही बल्लेबाजों ने अपनी इस पारी में 6 चौके और 3 छक्के भी लगाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







