Sunday, February 15

T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पावरप्ले के ओवर (1 से 6) सभी बल्लेबाजों और दर्शकों दोनों के लिए सबसे रोमांचक होते हैं। क्यूंकि इस समय गेंद नई होती है और फील्डिंग प्रतिबंध के कारण बल्लेबाज आक्रामक रुख अपनाते हैं। इस बीच कई बल्लेबाजों ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में पावरप्ले में तूफानी पारियां खेलकर मैच का रुख भी बदला है। आइए उन बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं जिन्होंने एक मैच में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

1. ट्रेविस हेड :-

इस सूची में पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड का नाम आता है। साल 2024 में उन्होंने स्कॉटलैंड की टीम के खिलाफ पावरप्ले में 73 रन बना दिए थे। उस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम 155 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी।

Travis Head
Travis Head

इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज हेड ने पहली गेंद से आक्रामक बल्लेबाजी की थी। वहीं इस मैच में वह केवल 25 गेंदों में 80 रन बनाकर आउट हुए थे। इस बीच उनके बल्ले से हमें 12 चौके और 5 छक्के भी देखने को मिले थे। इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 320 की रही थी। तब उस मैच को ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से जीत लिया था।

2. पॉल स्टर्लिंग :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर आयरलैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग का नाम आता है। साल 2020 में उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए पावरप्ले में ही 67 रन बना दिए थे। इस मैच में उन्होंने 47 गेंदों पर 95 रन बनाए थे।

Paul Stirling
Paul Stirling

उनकी इस पारी में तब 6 चौके और 8 छक्के भी आए थे। इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 202.12 की रही थी। वहीं इस मैच में आयरलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 208 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम अपने 7 विकेट खोकर केवल 204 रन ही बना पाई थी।

3. कॉलिन मुनरो :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज कॉलिन मुनरो का नाम आता है। साल 2018 में उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए पावरप्ले में 66 रन बना दिए थे। वहीं उस मैच में मुनरो ने तब काफी शानदार बल्लेबाजी की थी।

Colin Munro
Colin Munro

इस मैच में उन्होंने 53 गेंदों का सामना करते हुए 104 रन बनाए थे। उस पारी में हमें उनके बल्ले से 3 चौके और 10 छक्के भी देखने को मिले थे। उस समय उनकी स्ट्राइक रेट 196.22 की रही थी। इस मैच को न्यूजीलैंड की टीम ने 119 रन से जीता था।

4. जोस बटलर :-

इस सूची में चौथे स्थान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का नाम आता है। साल 2025 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पावरप्ले के दौरान 65 रन बना दिए थे। इस मैच में उन्होंने 30 गेंदों को खेलते हुए 83 रन बनाए थे।

Jos Buttler
Jos Buttler

उनकी इस पारी में हमें 8 चौके और 7 छक्के भी देखने को मिले थे। इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 276.67 की रही थी। वहीं इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले खेलते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 304 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद उन्होंने इस मैच को 146 रनों से जीत लिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version