BCCI Naman Awards 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया।
BCCI Naman Awards 2026 में भारतीय क्रिकेट के कई सितारों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में पुरुष वर्ग में शुभमन गिल और महिला वर्ग में स्मृति मंधाना को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया।
नई दिल्ली में आयोजित इस समारोह में 2024-25 सीजन के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मान दिया गया। BCCI द्वारा 2006-07 में शुरू किए गए इस अवॉर्ड समारोह का उद्देश्य भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ियों और अधिकारियों को सम्मानित करना है।
शुभमन गिल को मिला पॉली उमरीगर अवॉर्ड
🚨 𝗣𝗼𝗹𝗹𝘆 𝗨𝗺𝗿𝗶𝗴𝗮𝗿 𝗔𝘄𝗮𝗿𝗱 🚨
Dominating attacks and delivering big runs when it mattered most 🫡
Congratulations to #TeamIndia captain Shubman Gill on being named 𝐁𝐞𝐬𝐭 𝐈𝐧𝐭𝐞𝐫𝐧𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐂𝐫𝐢𝐜𝐤𝐞𝐭𝐞𝐫 – 𝐌𝐞𝐧 🏆👏#NamanAwards | @ShubmanGill pic.twitter.com/IozcgwWyOD
— BCCI (@BCCI) March 15, 2026
भारत की टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल को पॉली उमरीगर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार पुरुष वर्ग में बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए दिया जाता है।
शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पांच मैचों में 754 रन बनाए। पूरे सीजन में उन्होंने नौ टेस्ट मैचों में 983 रन बनाए, जिसमें चार शतक शामिल रहे। इसके अलावा उन्होंने 11 वनडे मैचों में 490 रन भी बनाए।
स्मृति मंधाना लगातार दूसरी बार बनीं बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर
1⃣8⃣0⃣0⃣ runs
3⃣6⃣ matches
7⃣ centuriesElegance, consistency and a year to remember ✨#TeamIndia vice-captain Smriti Mandhana bags the 𝐁𝐞𝐬𝐭 𝐈𝐧𝐭𝐞𝐫𝐧𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐚𝐥 𝐂𝐫𝐢𝐜𝐤𝐞𝐭𝐞𝐫 – 𝐖𝐨𝐦𝐞𝐧 award for the 5⃣th time 🏆👏#NamanAwards | @mandhana_smriti pic.twitter.com/u9KlB1CTON
— BCCI (@BCCI) March 15, 2026
भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को लगातार दूसरे साल बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर (महिला) चुना गया। यह उनके करियर का पांचवां Naman Awards सम्मान है।
स्मृति मंधाना ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 434 रन बनाए और टूर्नामेंट की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। उन्होंने 2025 में वनडे क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा पांच शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बनाया।
राहुल द्रविड़ और रोजर बिन्नी को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
🚨 𝗖𝗼𝗹. 𝗖.𝗞. 𝗡𝗮𝘆𝘂𝗱𝘂 𝗟𝗶𝗳𝗲𝘁𝗶𝗺𝗲 𝗔𝗰𝗵𝗶𝗲𝘃𝗲𝗺𝗲𝗻𝘁 𝗔𝘄𝗮𝗿𝗱 🚨
Celebrating a lifetime of contribution to Indian cricket 🇮🇳
Congratulations to #TeamIndia great Roger Binny on receiving the prestigious award 👏👏#NamanAwards pic.twitter.com/f7DgD8efOK
— BCCI (@BCCI) March 15, 2026
भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज राहुल द्रविड़ और रोजर बिन्नी को Col. C.K. Nayudu Lifetime Achievement Award से सम्मानित किया गया।
रोजर बिन्नी 1983 का वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के अहम सदस्य थे और उस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे थे। बाद में उन्होंने भारतीय क्रिकेट में कोच, चयनकर्ता और BCCI अध्यक्ष के रूप में भी अहम भूमिका निभाई।
The Wall 👌
A mentor 🙌
An enduring pillar of Indian cricket 🇮🇳From standing tall in the toughest battles to guiding the next generation of stars, his contribution to the game is immeasurable 🫡🫡
The legendary Rahul Dravid is honoured with the 𝐂𝐨𝐥. 𝐂.𝐊. 𝐍𝐚𝐲𝐮𝐝𝐮… pic.twitter.com/ZEw7NoCVAt
— BCCI (@BCCI) March 15, 2026
वहीं, राहुल द्रविड़ ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 24 हजार से ज्यादा रन बनाए। अपने क्रिकेट करियर के बाद उन्होंने राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी के प्रमुख और भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में भी बड़ी भूमिका निभाई। उनके कोचिंग कार्यकाल में भारत ने 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था।
मिताली राज को भी मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
A trailblazer in women’s cricket and an icon of the game ✨
Her remarkable journey has inspired generations and elevated Indian women’s cricket to new heights 🇮🇳
Congratulations to #TeamIndia great Mithali Raj on being honoured with the 𝗕𝗖𝗖𝗜 𝗟𝗶𝗳𝗲 𝗧𝗶𝗺𝗲… pic.twitter.com/x0dxG55fwT
— BCCI (@BCCI) March 15, 2026
भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज को BCCI Lifetime Achievement Award for Women से सम्मानित किया गया।
मिताली राज महिला वनडे क्रिकेट में 7805 रन के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उनके नेतृत्व में भारतीय महिला टीम दो बार वीमेंस वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंची थी।
ICC ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीमों को भी किया गया सम्मानित
Meet the reigning T20 World Champions 🏆
🎥 The ICC Men's T20 World Cup 2026 winners are felicitated by BCCI President Mr. @MithunManhas and BCCI Hon. Secretary Mr. @lonsaikia 👏#NamanAwards pic.twitter.com/c5xCCHdx41
— BCCI (@BCCI) March 15, 2026
A historic triumph honoured 🏆
A prestigious felicitation of the ICC Women's Cricket World Cup 2025 winners by BCCI Vice President Mr. @ShuklaRajiv and BCCI Hon. Joint Secretary Mr. @prabhtejb ✨#NamanAwards pic.twitter.com/OaGASjJKeW
— BCCI (@BCCI) March 15, 2026
Honouring a fantastic achievement 🙌
🎥 A special felicitation for the ICC Champions Trophy 2025 winning #TeamIndia at the hands of BCCI President Mr. @MithunManhas and BCCI Hon. Secretary Mr. @lonsaikia 🏆#NamanAwards pic.twitter.com/ADb4rEiX9S
— BCCI (@BCCI) March 15, 2026
इस समारोह में ICC ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीमों को भी सम्मानित किया गया। इसमें 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली पुरुष टीम, 2026 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पुरुष टीम और 2025 महिला वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम शामिल रही।
A moment of immense pride 🌟
🎥 The Men's #U19WorldCup winning squad are felicitated by IPL Chairman Mr. Arun Singh Dhumal at the #NamanAwards 2026 ✨@ThakurArunS pic.twitter.com/yZvLSxMx7F
— BCCI (@BCCI) March 15, 2026
इसके अलावा 2026 पुरुष अंडर-19 वर्ल्ड कप और 2025 महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीमों को भी सम्मानित किया गया।
BCCI Naman Awards 2026 विजेताओं की पूरी लिस्ट
- पॉली उमरीगर अवॉर्ड (सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर 2024-25 – पुरुष):शुभमन गिल
- सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर 2024-25 – महिला: स्मृति मंधाना
- कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: रोजर बिन्नी
- कर्नल सी.के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: राहुल द्रविड़
- महिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड (BCCI): मिताली राज
- सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2024-25 – महिला: एन श्री चरणी
- सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2024-25 – पुरुष: हर्षित राणा
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर – जूनियर घरेलू 2024-25): इरा जाधव (मुंबई)
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर – सीनियर घरेलू वनडे 2024-25): शेफाली वर्मा (हरियाणा)
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 – अंडर-16, एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट): यशबर्धन सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 – अंडर-16, प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट): किशन सरकार (त्रिपुरा)
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 – अंडर-16, एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन): शांतनु सिंह (उत्तर प्रदेश)
- जगमोहन डालमिया ट्रॉफी (विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2024-25 – अंडर-16, प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन): प्रीतम राज (बिहार)
- एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी (कूच बिहार ट्रॉफी 2024-25 – अंडर-19, एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट): हेमचुदेशन जे (तमिलनाडु)
- एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी (कूच बिहार ट्रॉफी 2024-25 – अंडर-19, प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट): अर्काजित रॉय (त्रिपुरा)
- एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी (कूच बिहार ट्रॉफी 2024-25 – अंडर-19, एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन): नित्य जे पंड्या (बड़ौदा)
- एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी (कूच बिहार ट्रॉफी 2024-25 – अंडर-19, प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन): राघवन रामामूर्ति (पुडुचेरी)
- एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी (कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 – अंडर-23, एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट): विक्की ओस्तवाल (महाराष्ट्र)
- एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी (कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 – अंडर-23, प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट): दीपज्योति सैकिया (असम)
- एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी (कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 – अंडर-23, एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन): मैकनील एच एन (कर्नाटक)
- एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी (कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी 2024-25 – अंडर-23, प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन): आर जशवंत श्रीराम (पुडुचेरी)
- माधवराव सिंधिया अवॉर्ड (रणजी ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट): हर्ष दुबे (विदर्भ)
- माधवराव सिंधिया अवॉर्ड (रणजी ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा विकेट): सुचित जे (नागालैंड)
- माधवराव सिंधिया अवॉर्ड (रणजी ट्रॉफी 2024-25 – एलीट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन): वाई वी राठौड़ (विदर्भ)
- माधवराव सिंधिया अवॉर्ड (रणजी ट्रॉफी 2024-25 – प्लेट ग्रुप में सबसे ज्यादा रन): स्नेहल कौथांकर (गोवा)
- लाला अमरनाथ अवॉर्ड (घरेलू लिमिटेड ओवर प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर 2024-25): आयुष म्हात्रे (मुंबई)
- लाला अमरनाथ अवॉर्ड (रणजी ट्रॉफी 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर): हर्ष दुबे (विदर्भ)
- BCCI घरेलू टूर्नामेंट 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन: मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन
- घरेलू क्रिकेट 2023-24 में सर्वश्रेष्ठ अंपायर: उल्हास गांधे (विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन)
- महिला वनडे क्रिकेट 2024-25 में सबसे ज्यादा विकेट: दीप्ति शर्मा
- महिला वनडे क्रिकेट 2024-25 में सबसे ज्यादा रन: स्मृति मंधाना
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

