टीम इंडिया के टेस्ट और वनडे के कप्तान शुभमन गिल को हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप की स्क्वाड से बाहर कर दिया गया था। उन्हें खराब फॉर्म की वजह से टीम में सेलेक्ट नहीं किया गया था।
यह शुभमन के लिए बड़ा झटका था, लेकिन उससे बड़ा झटका अब उन्हें लगने जा रहा है। टी20 में उपकप्तानी के बाद वनडे में भी कप्तानी जा सकती है। तो चलिए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला और उनकी जगह किसे कप्तान बनाया जा सकता है।
शुभमन से छीनी जा सकती है वनडे की कप्तानी

मीडिया खबरों की मानें तो टीम इंडिया के वनडे कप्तान शुभमन गिल से कप्तानी छीनी जा सकती है और उनकी जगह पर श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया जा सकता है। गिल पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं। जब से उन्हें कप्तान बनाया गया है, तब से वह लगातार चोटों से भी जूझ रहे हैं। हालांकि खबरों में यह नहीं बताया गया है कि क्यों उन्हें हटाया जा सकता है।
बीसीसीआई जल्द ले सकती है गिल की कप्तानी पर फैसला

शुभमन को अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से ही कप्तान बनाया गया था। तब रोहित शर्मा से कप्तानी लेकर उन्हें कमान सौंपी गई थी। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर आ रही थी, लेकिन उसके बाद भी उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था।
उसके बाद गिल को कप्तान बनाया गया ताकि वह लंबे समय तक कमान संभाल सकें और उन्हें तीनों फॉर्मेट में कप्तान बनाए जाने की सोची जा रही थी। हालांकि अचानक से बीसीसीआई का मोह भंग हो गया और वह उनसे धीरे-धीरे करके हर फॉर्मेट की कप्तानी छीनने की कोशिश कर रहे हैं।
श्रेयस अय्यर को बनाया जा सकता है कप्तान
Yes , you heard it right , Shreyas Iyer to be the next odi captain, Subhman gill set to be dropped from the team
— Jayprakash MSDian™ (@ms_dhoni_077) December 22, 2025
मीडिया खबरों की मानें तो शुभमन गिल की जगह पर श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया जा सकता है, क्योंकि उनके पास काफी अनुभव है और आईपीएल में भी उनकी कप्तानी में पंजाब ने अच्छा प्रदर्शन किया था। श्रेयस फिलहाल वनडे में उपकप्तान हैं और उन्हें शुभमन के साथ ही लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा बनाया गया था। अगर ये रिपोर्ट्स सही होती हैं, तो अय्यर टीम इंडिया के 29वें कप्तान बनेंगे।
वनडे सीरीज में श्रेयस का खेलना मुश्किल
आपको बता दें कि टीम इंडिया को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अगली वनडे सीरीज खेलनी है और उसके लिए जल्द ही टीम का ऐलान किया जा सकता है, क्योंकि दोनों टीमों के बीच 11 जनवरी से वनडे खेले जाएंगे। श्रेयस को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में रिब केज में चोट लगी थी, जिसके बाद से उनकी फिटनेस को लेकर अब तक कोई अपडेट सामने नहीं आई है। अय्यर की चोट गंभीर थी, इसलिए उनका इस सीरीज में खेलना मुश्किल हो सकता है।

