Sunday, March 22

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बैठक की तारीख 28 सितम्बर निर्धारित की है। आम सभा की बैठक सुबह 11:30 बजे मुंबई में बीसीसीआई के मुख्यालय में आयोजित होगी, जिसका महत्वपूर्ण एजेंडा चुनाव कराना है और नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगाना है। इसमें अध्यक्ष सहित BCCI के दूसरे पदाधिकारियों के नामों का भी एलान होना है।

BCCI की बैठक कब और कहाँ होगी?

बीसीसीआई की बैठक 28 सितम्बर को की जानी है। यह बैठक मुंबई में स्थित BCCI के मुख्यालय में सुबह 11:30 बजे से आयोजित होगी।

नए अध्यक्ष पद को लेकर BCCI जल्द करेगी चुनाव

भारतीय क्रिकेट बोर्ड की आम सालाना बैठक इस बार 28 सितम्बर को मुंबई में आयोजित होगी, जिसमें बोर्ड अध्यक्ष और इंडियन प्रीमियर लीग अध्यक्ष सहित कई पदों के लिए चुनाव करना मुख्य एजेंडा है। इस महीने की शुरुआत में 70 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी के इस्तीफे के बाद से बीसीसीआई अध्यक्ष का पद खाली है। नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट 2025 के लागू होने के कारण अभी तक BCCI का नया अध्यक्ष नहीं चुना गया है। इस दौरान उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर फिलहाल क्रिकेट संघ का काम संभाल रहे हैं।

BCCI को नया अध्यक्ष 28 सितम्बर को एशिया कप फाइनल के दिन मिलेगा

एएनआई न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बोर्ड के अध्यक्ष के भविष्य को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। बीसीसीआई के संविधान के मुताबिक 70 साल किसी भी अध्यक्ष की अधिकतम उम्र सीमा है। इसलिए पूर्व अध्यक्ष रोजर बिन्नी को 70 साल की उम्र पार करते ही अध्यक्ष का पद छोड़ना पड़ा था। रोजर को अक्टूबर 2022 में बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जगह ली और अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया।

बीसीसीआई सितम्बर में वार्षिक आम बैठक आयोजित करेगा और इसी दौरान अगले अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पर चर्चा होने की बात कही। 28 सितम्बर को BCCI की 95वीं सालाना बैठक होगी और इसमें अध्यक्ष के साथ BCCI के दूसरे अधिकारियों के नामों का भी एलान किया जा सकता है।

कौन बनेगा BCCI का नया चीफ?

कुछ क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि बोर्ड वेस्ट ज़ोन के कुछ पूर्व क्रिकेटरों को अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी सौंपने पर विचार कर रहा है। यह चुनाव आपसी सहमति से होगा। क्रिकेट सर्किट में राजीव शुक्ला के आगामी वार्षिक आम बैठक में अध्यक्ष चुने जाने को लेकर भी अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं देवजीत सैकिया सचिव, कोषाध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया और संयुक्त सचिव रोहन गौंस देसाई भी पद पर बने रहेंगे।

BCCI अध्यक्ष की रेस में मिथुन मन्हास सबसे आगे हैं। उनका नाम लगभग तय माना जा रहा है और इसका आधिकारिक ऐलान 28 सितंबर को होगा। मन्हास ने अपने करियर में 157 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, लेकिन एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाए।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version