महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की मेज़बानी भारत और श्रीलंका में की जाएगी। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें शामिल होंगी। इस बार महिला विश्व कप 2025 का आगाज़ 30 सितंबर से होगा, जबकि इसका ख़िताबी फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम एक-दूसरे के ख़िलाफ़ सात ग्रुप स्टेज मैच खेलेगी, जिनमें से टॉप चार टीमें नॉकआउट मुकाबलों में पहुंचेंगी। इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया है। पहला मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।
1. एलिसे पेरी (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी स्टार मानी जाती हैं। वह शानदार ऑलराउंडर हैं और अपनी फिटनेस व क्लासिक लुक के लिए मशहूर हैं। उनका शांत स्वभाव और मैदान पर बेहतरीन खेल उन्हें खास बनाता है। 2025 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की सफलता के लिए उनका अच्छा फॉर्म बेहद ज़रूरी होगा।

एलिसे ने 2020 में तीन सबसे प्रतिष्ठित ICC पुरस्कार मिल चुका है ICC महिला क्रिकेटर ऑफ़ द डिकेड, महिला ODI क्रिकेटर ऑफ़ द डिकेड और महिला T20I क्रिकेटर ऑफ़ द डिकेड से सम्मानित किया गया है।
2. स्मृति मंधाना (भारत)
भारत की ओपनिंग बलेबाज़ स्मृति मंधाना न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी के लिए, बल्कि अपनी सरलता और खूबसूरती के लिए भी फैंस की पसंदीदा हैं। उनका आत्मविश्वास और स्टाइलिश खेल मैदान पर अलग ही चमक लाता है।

हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 2 शतक जड़े थे। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वर्ल्ड कप 2025 में भी उनका बल्ला खूब चलेगा।
3. अमेलिया केर (न्यूजीलैंड)
न्यूजीलैंड की युवा ऑलराउंडर अमेलिया केर ने बहुत कम उम्र में ही बहुत बड़ी पहचान बना ली है। उनकी मुस्कान और लेग स्पिन गेंदबाजी फैंस को आकर्षित करती है। वह एक दमदार बैटर भी हैं। उनका टैलेंट उन्हें वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे शानदार और उभरते हुए खिलाड़ियों में शामिल करता है।

2017 विश्व कप में न्यूज़ीलैंड की तरफ से खेलते हुए अमेलिया केर छह मैचों में 10 विकेट लिया था। महिला वनडे क्रिकेट में 232* रन लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है
4. लॉरेन बेल (इंग्लैंड)
इंग्लैंड की तेज़ गेंदबाज लॉरेन बेल अपनी हाइट और तेज़ रफ्तार गेंदबाजी के लिए जानी जाती हैं। उन्हें ‘द शार्द’ के नाम से भी जाना जाता है। मैदान पर उनकी आक्रामक गेंदबाजी और स्टाइलिश लुक फैंस को काफी पसंद आता है। इंग्लैंड की वर्ल्ड कप 2025 की जीत में उनकी भूमिका अहम रहेगी।

लॉरेन बेल ने अब तक कुल 24 मैचों में 28.15 की औसत से 38 विकेट ले चुकी हैं। इनका बेस्ट रिकॉर्ड 5/37 है। इस बार वर्ल्ड कप में सभी फैंस की निगाहें उनके परफोरमेंस पर रहेंगी ।
5. चार्ली डीन (इंग्लैंड)
इंग्लैंड की ऑफ स्पिन गेंदबाज चार्ली डीन अपने खेल और आकर्षक पर्सनालिटी दोनों की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपनी स्पिन से कई बड़े बल्लेबाजों को परेशानी में डाला है। उनकी आत्मविश्वास भरी मुस्कान और खेल का अंदाज़ फैंस को बहुत पसंद है। वर्ल्ड कप 2025 में वह इंग्लैंड टीम के लिए अहम खिलाड़ी साबित हो सकती हैं।

चार्ली डीन ने अब तक कुल 45 मैचों में 76 विकेट हांसिल कर चुकी हैं।






