Wednesday, February 11

Indian Football Calendar October 2025: भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए अक्टूबर 2025 बेहद खास रहने वाला है। पिछले कुछ महीनों से भारतीय फुटबॉल में मैदान से ज्यादा सुर्खियां ऑफ-फील्ड विवादों और चर्चाओं को लेकर रही थीं, लेकिन अब एक बार फिर उनका फोकस ग्राउंड पर लौटेगा।

अक्टूबर का महीना कई अहम टूर्नामेंट्स और इंटरनेशनल मुकाबलों से भरा हुआ है, जहां सीनियर टीमों से लेकर एज ग्रुप की टीमें और क्लब स्तर के मुकाबले भारतीय फुटबॉल के भविष्य की दिशा तय करेंगे। सबसे बड़ा आकर्षण होगा एएफसी एशियन कप क्वालिफायर्स, जहां ब्लू टाइगर्स अपने अभियान को पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे। यहाँ हम आपको अक्टूबर 2025 का इंडियन फुटबॉल कैलेंडर बताने जा रहे हैं।

भारतीय पुरुष सीनियर टीम

भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम अक्टूबर में सिंगापुर के खिलाफ दो अहम मुकाबले खेलेगी। पहला मैच 9 अक्टूबर को सिंगापुर में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 14 अक्टूबर को भारत में होगा। ये दोनों मुकाबले ब्लू टाइगर्स के लिए बेहद अहम हैं क्योंकि इनके जरिए टीम अपने एशियन कप क्वालिफिकेशन अभियान को मजबूत करना चाहेगी।

9 अक्टूबर: सिंगापुर बनाम भारत (5:00 PM IST, सिंगापुर)

14 अक्टूबर: भारत बनाम सिंगापुर (7:30 PM IST, भारत)

भारतीय अंडर-23 टीम

नौशाद मूसा की कोचिंग में भारत की अंडर-23 टीम अक्टूबर के इंटरनेशनल ब्रेक के दौरान इंडोनेशिया से भिड़ेगी। ये दोनों मुकाबले खिलाड़ियों के लिए बड़े अनुभव का मौका साबित होंगे।

10 अक्टूबर: भारत बनाम इंडोनेशिया

13 अक्टूबर: भारत बनाम इंडोनेशिया

एएफसी चैंपियंस लीग 2

भारतीय क्लब स्तर पर अक्टूबर में एएफसी चैंपियंस लीग 2 का रोमांच भी देखने को मिलेगा। मोहन बागान ने अपने विवादित फैसले के चलते प्रतियोगिता से हटने का ऐलान कर दिया है, लेकिन एफसी गोवा अब भी भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है और दमदार प्रदर्शन कर रही है।

1 अक्टूबर: एफसी इस्तिकोल बनाम एफसी गोवा (7:15 PM)

22 अक्टूबर: एफसी गोवा बनाम अल नास्र (7:15 PM)

भारतीय महिला सीनियर टीम

क्रिस्पिन छेत्री की कोचिंग में ब्लू टाइग्रेसेज भी इस महीने एक्शन में नजर आएंगी। 2026 में होने वाले एएफसी विमेंस एशियन कप की तैयारी के तहत भारतीय महिला टीम 26 अक्टूबर को नेपाल के खिलाफ एक फ्रेंडली खेलेगी।

26 अक्टूबर: भारत बनाम नेपाल (समय तय होना बाकी)

भारतीय अंडर-17 पुरुष टीम

एसएएफएफ अंडर-17 चैम्पियनशिप जीतने के बाद भारतीय जूनियर टीम का आत्मविश्वास ऊंचा है। अक्टूबर में ब्लू कोल्ट्स चीन दौरे पर जाएंगे, जहां वे दो फ्रेंडली मुकाबले खेलेंगे।

8 अक्टूबर: चीन बनाम भारत

10 अक्टूबर: चीन बनाम भारत

भारतीय अंडर-17 महिला टीम

महिला अंडर-17 टीम भी इस महीने बड़ा मिशन लेकर मैदान में उतरेगी। टीम को एएफसी अंडर-17 विमेंस एशियन कप क्वालिफायर्स में किर्गिस्तान और उज्बेकिस्तान से भिड़ना है। ये दोनों मैच तय करेंगे कि टीम टूर्नामेंट के अगले चरण में पहुंच पाएगी या नहीं।

13 अक्टूबर: किर्गिस्तान बनाम भारत

17 अक्टूबर: उज्बेकिस्तान बनाम भारत

सुपर कप 2025-26

भारतीय क्लब फुटबॉल के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट सुपर कप की शुरुआत 25 अक्टूबर से होगी। फैंस को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इसमें आईएसएल और आई-लीग की टॉप टीमें आमने-सामने होंगी। शुरुआती मैच ईस्ट बंगाल और रियल कश्मीर के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा मोहन बागान, चेन्नईयन, एफसी गोवा, मुंबई सिटी और बेंगलुरु जैसी दिग्गज टीमें भी मैदान में उतरेंगी।

25 अक्टूबर: ईस्ट बंगाल बनाम रियल कश्मीर (5:00 PM)

25 अक्टूबर: मोहन बागान बनाम चेन्नईयन (7:30 PM)

31 अक्टूबर: मोहन बागान बनाम ईस्ट बंगाल (7:30 PM)

सुपर लीग केरल 2025

केरल की अपनी फ्रेंचाइजी लीग सुपर लीग केरल इस बार अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रही है। पहले सीजन को जिस तरह फैंस का शानदार रिस्पॉन्स मिला था, उसके बाद से ही इसका क्रेज और बढ़ गया है। इस बार भी फैंस को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। लीग की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी और फाइनल लीग मैच 31 अक्टूबर को खेला जाएगा।

यहां देखें सुपर लीग केरल 2025 का शेड्यूल पूरा शेड्यूल:

2 अक्टूबर: कैलिकट FC बनाम फोर्सा कोच्चि, रात 7:30 बजे

3 अक्टूबर: मलप्पुरम FC बनाम त्रिशूर मैजिक, रात 7:30 बजे

5 अक्टूबर: तिरुवनंतपुरम कॉम्बंस बनाम कन्नूर वॉरियर्स, रात 7:30 बजे

10 अक्टूबर: तिरुवनंतपुरम कॉम्बंस बनाम फोर्सा कोच्चि, रात 7:30 बजे

11 अक्टूबर: कैलिकट FC बनाम त्रिशूर मैजिक, रात 7:30 बजे

12 अक्टूबर: मलप्पुरम FC बनाम कन्नूर वॉरियर्स, रात 7:30 बजे

17 अक्टूबर: कन्नूर वॉरियर्स बनाम कैलिकट FC, रात 7:30 बजे

19 अक्टूबर: त्रिशूर मैजिक बनाम फोर्सा कोच्चि, रात 7:30 बजे

20 अक्टूबर: मलप्पुरम FC बनाम तिरुवनंतपुरम कॉम्बंस, रात 7:30 बजे

24 अक्टूबर: कैलिकट FC बनाम तिरुवनंतपुरम कॉम्बंस, रात 7:30 बजे

27 अक्टूबर: फोर्सा कोच्चि बनाम मलप्पुरम FC, रात 7:30 बजे

28 अक्टूबर: तिरुवनंतपुरम कॉम्बंस बनाम त्रिशूर मैजिक, रात 7:30 बजे

31 अक्टूबर: कन्नूर वॉरियर्स बनाम फोर्सा कोच्चि, रात 7:30 बजे

अक्टूबर 2025 भारतीय फुटबॉल के लिए बेहद व्यस्त और अहम महीना है। एएफसी एशियन कप क्वालिफायर्स से लेकर सुपर कप और सुपर लीग केरल तक, हर स्तर पर रोमांचक मुकाबले होने वाले हैं। भारतीय फैंस के लिए यह महीना सिर्फ मैचों का नहीं, बल्कि देश में फुटबॉल के भविष्य की दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है।

फुटबॉल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version