AIFF: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने बीते दिन मंगलवार को कोस्टा रिका की अमेलिया वाल्वेर्डे को भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम की मुख्य कोच बना दिया है। क्यूंकि भारतीय महिला फुटबॉल टीम को इस साल एएफसी महिला एशियाई कप में हिस्सा भी लेना है। लेकिन अब इससे पहले ही एआईएफएफ ने नए मुख्य कोच की घोषणा कर दी है।
अमेलिया वाल्वेर्डे बनीं भारतीय सीनियर महिला टीम की मुख्य कोच :-
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने बीते दिन मंगलवार को कोस्टा रिका की अमेलिया वाल्वेर्डे को भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम की मुख्य कोच बना दिया है। इसके चलते हुए 39 वर्ष की अमेलिया अब अंताल्या में भारतीय सीनियर फुटबॉल टीम के शिविर में पहुंच गई हैं।

इसके अलावा यह भारतीय महिला फुटबॉल टीम मार्च में होने वाले एएफसी महिला एशियाई कप ऑस्ट्रेलिया 2026 की तैयारी कर रही हैं। वहीं आज से 15 साल पहले अपने कोचिंग करियर की शुरुआत करने वाली अमेलिया साल 2015 से लेकर 2023 तक कोस्टा रिका महिला फुटबॉल टीम की कोच भी रहीं हैं। इसके अलावा उनके कार्यकाल में ही कोस्टा रिका ने साल 2015 और 2023 फीफा महिला विश्व कप में भाग लिया था।

लेकिन साल 2015 महिला फुटबॉल विश्व कप में वह केवल 28 साल की ही थी। इसके अलावा वह उस समय सबसे युवा मुख्य कोच रहीं थी। लेकिन इससे पहले वह कोस्टा रिका सीनियर और अंडर 20 महिला टीमों की कोच भी राज चुकी हैं। वहीं अब उनके साथ ही गोलकीपिंग कोच एली अविला और स्ट्रेंथ तथा कंडीशनिंग कोच जोस सांचेज भी भारतीय महिला सीनियर फुटबॉल टीम से जुड़ेंगे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







