Wednesday, June 17

टीम इंडिया ने एशिया कप में अविजित रहते हुए टूर्नामेंट जीत लिया है। इस मल्टीनेशनल इवेंट के बाद अब भारतीय टीम का होम सीज़न शुरू होने वाला है, जिसमें वेस्टइंडीज़ की टीम भारत का दौरा करेगी।

वेस्टइंडीज़ और इंडिया के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेली जानी है, जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी। तो चलिए जानते हैं इस सीरीज़ के शेड्यूल, स्क्वॉड और फ्री में लाइव कैसे देख सकते हैं।

2 अक्टूबर से शुरू होगी टेस्ट सीरीज़

How To Watch IND vs WI Test Live For Free In India
How To Watch IND vs WI Test Live For Free In India

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज़ के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेली जानी है। जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से होगी और अगला मुकाबला 10-14 अक्टूबर के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

02-06 अक्टूबर: 1st टेस्ट, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
10-14 अक्टूबर: 2nd टेस्ट, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

इंडिया बनाम वेस्टइंडीज़ टेस्ट सीरीज़ का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविज़न पर इंडिया बनाम वेस्टइंडीज़ टेस्ट सीरीज़ के दोनों मैचों का प्रसारण करेगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

इसके अलावा, आप हिंदी कमेंट्री के लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल उपलब्ध हैं।

इंडिया बनाम वेस्टइंडीज़ टेस्ट सीरीज़ की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

इंडिया बनाम वेस्टइंडीज़ टेस्ट सीरीज़ के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप या वेबसाइट पर देखी जा सकती है। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना ज़रूरी होगा।

इंडिया बनाम वेस्टइंडीज़ टेस्ट सीरीज़ फ्री में कैसे देखें?

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी इंडिया बनाम वेस्टइंडीज़ टेस्ट सीरीज़ का मजा ले सकते हैं। JioCinema पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

पिछली सीरीज़ का नतीजा?

वेस्टइंडीज़ ने आखिरी बार साल 2018 में भारत का दौरा किया था। उस बार भी दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज़ हुई थी। भारतीय टीम ने उस सीरीज़ में एकतरफा मुकाबले जीतते हुए 2-0 से सीरीज़ अपने नाम की थी।

9 सीरीज़ से नहीं मिली टीम इंडिया को हार

टीम इंडिया और वेस्टइंडीज़ की टीम के बीच टेस्ट सीरीज़ के नतीजे पिछले दो दशकों में काफ़ी वनसाइडेड रहे हैं। 2002/03 के बाद से भारतीय टीम कभी भी कोई टेस्ट सीरीज़ नहीं हारी है। विंडीज़ ने आखिरी बार साल 2002 में अपने घर में हुई सीरीज़ में जीत दर्ज की थी। तब से वो सीरीज़ जीतना तो छोड़िए, मैच जीतने के लिए भी तरस रही है। उन्हें न सिर्फ़ अपने घर में बल्कि भारत में भी एक मैच जीतने के लाले पड़ रहे हैं।

अब तक का हेड टू हेड रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज़ और इंडिया के बीच अब तक 25 टेस्ट सीरीज़ खेली गई हैं, जिसमें विंडीज़ की टीम को अपर हैंड है। उन्होंने 12 सीरीज़ अपने नाम की हैं, जबकि भारतीय टीम 11 सीरीज़ जीतने में सफल हुई है और 2 सीरीज़ ड्रॉ रही हैं।

पिछले दो दशक से ज़्यादा समय से टीम इंडिया कोई भी सीरीज़ नहीं हारी है, और उसके बाद भी अभी वो सीरीज़ जीतने की टैली में पीछे चल रही है।

25- सीरीज

12- वेस्टइंडीज

11- इंडिया

2- ड्रा

वेस्टइंडीज़ सीरीज़ के लिए इंडिया की टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।

वेस्टइंडीज़ की टीम

रोस्टन चेज़ (कप्तान), जोमेल वार्रिकन (उपकप्तान), केवलन एंडरसन, एलिक अथानाज़, जॉन कैंपबेल, टेगेनारिन चंद्रपॉल, जस्टिन ग्रीव्स, शाई होप, टेविन इमलाच, जेडिया ब्लेड्स, जोहान लेने, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, खारी पियरे, जेडन सील्स।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version