AIFF: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने बताया है कि फुटबॉल की महाद्वीपीय संस्था एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने इंडियन सुपर लीग के छोटे हुए 2025-26 सत्र को मान्यता दे दी है। इसके बाद भारत के शीर्ष दो डिविजन विजेताओं को क्षेत्रीय क्वालिफायर के माध्यम से एशियन चैंपियंस लीग 2 के लिए अप्रत्यक्ष स्थान दिए जाएंगे।
इसके अलावा अब इस सत्र की देरी से शुरुआत के चलते हुए क्लब एएफसी चैंपियंस लीग 2 में खेलने के लिए योग्य होने के लिए अनिवार्य 24 मैच नहीं खेल पाएंगे। इसमें शीर्ष डिविजन लीग और घरेलू कप शामिल हैं। इनमें ज्यादातर क्लबों के सत्र के दौरान कुल 16 मैच खेलने की उम्मीद है। इसमें एआईएफएफ सुपर कप में कम से कम तीन मैच और आईएसएल में 13 मैच शामिल हैं।

इसके चलते हुए एएफसी ने 15 जनवरी को एआईएफएफ को लिखे एक पत्र में कहा है कि, “अनुच्छेद 3.4 और 3.5 के अनुसार किसी सदस्य संघ को दिए गए किसी भी अतिरिक्त स्थान को छोड़कर, अगर कोई सदस्य संघ पात्रता मानदंड पूरा नहीं करता है तो वह केवल संबंधित एएफसी क्लब प्रतियोगिता के लिए केवल अप्रत्यक्ष (मतलब सीधे नहीं बल्कि क्वालीफाइंग के जरिए) स्थान ही प्राप्त करने योग्य होगा, बशर्ते कि अनुच्छेद 4.4 के नियम लागू हों।
सभी 14 टीमों ने की भागीदारी की पुष्टि :-
इसके अलावा आईएसएल का 2025-26 का सत्र आगामी 14 फरवरी से शुरू होने वाला है। इसके लिए सभी 14 टीमों ने बीते मंगलवार को अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी थी। वहीं इस संक्षिप्त हुए सत्र में 91 मैच खेले जाएंगे। इसके चलते हुए अब टीम एक-दूसरे के खिलाफ एक चरण में कुल 13 मैच खेलेगी।

इसके अलावा अब एएफसी के पत्र के अनुसार इसे देखते हुए सूचित किया जाए कि अगर 2025-26 आईएसएल सत्र आपके पत्र में प्रस्तावित तरीके से आयोजित किया जाता है तो संबंधित एएफसी क्लब प्रतियोगिताओं में प्रवेश के उद्देश्यों के लिए प्रवेश नियम अनुच्छेद 4.3 के अनुसार ही लागू होंगे।

लेकिन इससे पहले आईएसएल क्लबों ने एआईएफएफ से एएफसी से 24 मैच की न्यूनतम अनिवार्यता में एक बार छूट देने का अनुरोध किया था। इसके चलते हुए वे सभी एसीएल 2 में भी खेल सकें। इसके चलते हुए इन क्लबों के प्रस्ताव को मानते हुए एआईएफएफ के उप महासचिव एम सत्यनारायण ने एएफसी को पत्र लिखकर इस सत्र के लिए एक बार की छूट मांगी थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







