Saturday, February 7

अल नासर के ट्रांसफर प्लान से नाराज क्रिस्टियानो रोनाल्डो के मैच से दूरी बनाने के बाद उनकी भारी-भरकम सैलरी का खुलासा हुआ।

सऊदी प्रो लीग में अल नासर ने अल रियाद के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज की, लेकिन इस मुकाबले में सबसे ज्यादा चर्चा क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गैरमौजूदगी को लेकर रही। सादियो माने के गोल से मिली इस जीत के बावजूद रोनाल्डो मैचडे स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे।

पुर्तगाल की रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खुद को चयन के लिए अनुपलब्ध रखा। उनका मानना है कि क्लब ने ट्रांसफर विंडो में टीम को मजबूत करने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए।

रोनाल्डो की नाराजगी खास तौर पर सऊदी अरब के पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड को लेकर बताई जा रही है, जिसके पास अल नासर समेत चार बड़े क्लबों की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी है। रोनाल्डो को लगता है कि अल नासर को उतना समर्थन नहीं मिला, जितना उनकी खिताबी प्रतिद्वंदी टीमों को मिला है।

सऊदी प्रो लीग में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की सैलरी कितनी है?

क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल के पहले अरबपति खिलाड़ी हैं। साल 2022 में अल नासर से जुड़ते ही वह फुटबॉल इतिहास के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए थे।

उन्हें शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट में सालाना करीब 2,177 करोड़ रूपये मिलते थे। इसके बाद पिछले साल नए दो साल के कॉन्ट्रैक्ट में उनकी कमाई और बढ़ गई।

रोनाल्डो ने नए कॉन्ट्रैक्ट में की रिकॉर्डतोड़ कमाई

रिपोर्ट्स के मुताबिक रोनाल्डो दो साल में करीब 6.05 हजार करोड़ रूपये कमाएंगे। इसके अलावा, उन्हें पहले साल 301.35 करोड़ रूपये की साइनिंग फीस मिली, जो दूसरे साल में बढ़कर 467.4 करोड़ रूपये तक हो सकती है।

बता दें कि, रोनाल्डो गोल करने पर हर गोल के लिए 9.84 करोड़ रूपये और हर असिस्ट के लिए 4.92 करोड़ रूपये का बोनस भी मिलता है। इसके साथ ही सऊदी प्रो लीग का गोल्डन बूट जीतने पर 49.2 करोड़ रूपये और लीग खिताब जीतने पर 98.4 करोड़ रूपये का अतिरिक्त इनाम तय है।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की सऊदी लीग में हर हफ्ता, हर दिन और हर सेकंड की कमाई

इन सभी आंकड़ों को जोड़ें तो रोनाल्डो की बेसिक सैलरी करीब 57.8 करोड़ रूपये प्रति हफ्ता बैठती है। यह रकम रोजाना लगभग 82.57 लाख रूपये होती है।

अगर इसे और छोटे स्तर पर देखें तो रोनाल्डो एक घंटे में करीब 3.44 लाख रूपये, एक मिनट में लगभग 57,333 रूपये और हर सेकंड करीब 955 रूपये कमाते हैं।

इससे, एक बात साफ है कि मैदान के बाहर चाहे जितना भी विवाद हो, क्रिस्टियानो रोनाल्डो फिलहाल दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले फुटबॉलर बने हुए हैं।

फुटबॉल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version