अंडर 19 वर्ल्ड कप, क्रिकेट का सबसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। इसमें नई प्रतिभाओं को मौका मिलता है और वे अपना टैलेंट दिखाते हैं। बहुत से खिलाड़ी जो आगे चलकर दिग्गज बने, उन्होंने इसी मल्टीनेशन इवेंट में सबसे पहले अपना नाम बनाया था।
टीम इंडिया ने एक बार अंडर 19 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। तो चलिए जानते हैं कि भारत को अपना अगला मैच किस देश के खिलाफ खेलना है और कब मुकाबला होना है?
अफ़गानिस्तान अंडर 19 से खेलना है अगला मैच

इंडिया अंडर 19 का अगला मुकाबला अफ़गानिस्तान से है। यह सेमीफाइनल मैच है, जो 4 फरवरी को खेला जाना है। भारतीय टीम ने अपने सभी मुकाबले जीतते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई है। यह मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है।
इंडिया अंडर 19 और अफ़गानिस्तान अंडर 19 के बीच मुकाबले में टॉस दोपहर 12:30 बजे होगा और मैच 1:00 बजे शुरू होगा।
इंडिया अंडर 19 को भले ही अपने सभी मैचों में कड़ी टक्कर मिली हो, लेकिन किसी भी स्टेज पर उन्होंने हार नहीं मानी, जिसका नतीजा यह रहा कि वे मैच जीतने में सफल रहे हैं।
अफ़गानिस्तान अंडर 19 ने पहली बार किया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई
अफ़गानिस्तान की टीम ने भी पहली बार अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अगर वे इस मुकाबले में जीतते हैं, तो किसी भी मल्टीनेशन इवेंट में पहली बार फाइनल में जगह बनाने में सफल रहेंगे।
अफ़गानी टीम का भी कैंपेन काफी अच्छा रहा है। अब तक उन्हें सिर्फ एक मुकाबले में हार मिली है और बाकी मैचों में वे अविजित रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ सुपर 6 में उन्हें हार का स्वाद चखना पड़ा था।
दोनों टीमों की निगाह फाइनल पर
इंडिया अंडर 19 और अफ़गानिस्तान अंडर 19 के लिए यह मैच काफी जरूरी है, क्योंकि जो भी टीम जीतेगी, वह फाइनल में पहुंचेगी। भारतीय टीम पिछली बार फाइनल में जरूर गई थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
आयुष म्हात्रे की कप्तानी में अब तक इंडिया अंडर 19 का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। भारतीय टीम एक बार फिर यह मैच जीतकर फाइनल में पहुंचना चाहेगी।
कहाँ देख सकते हैं इंडिया अंडर 19 और अफ़गानिस्तान अंडर 19 का मुकाबला?
इंडिया अंडर 19 और अफ़गानिस्तान अंडर 19 के मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविजन पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1 चैनल पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
इंडिया अंडर 19 और अफ़गानिस्तान अंडर 19 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
इंडिया अंडर 19 और अफ़गानिस्तान अंडर 19 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।







