England Player Thomas Rew Profile: इंग्लैंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज थॉमस रेव को देश के उभरते हुए सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में गिना जाता है। दांए हाथ के इस बल्लेबाज ने अपनी क्लासिक तकनीक और स्थिर मानसिकता से घरेलू क्रिकेट में खास पहचान बनाई है। उन्होंने कम उम्र में ही इंग्लैंड अंडर-19 और अब ए टीम तक का सफर तय कर लिया है।

रेव को इसी साल जुलाई 2025 में पाकिस्तान शाहींस के खिलाफ होव में अपना लिस्ट ए डेब्यू करने का मौका मिला। एशेज से पहले इंग्लैंड की टीम 3 दिन का एक प्रैक्टिस गेम खेल रही है, जिसमें उन्हें टीम में चुना गया था और उन्होंने अर्धशतक लगाकर सभी को प्रभावित किया।

थॉमस रेव व्यक्तिगत जानकारी (Thomas Rew Personal Information)

Thomas Rew Profile Age, Height, Stats, Career Summary
Thomas Rew Profile Age, Height, Stats, Career Summary
  • पूरा नाम: थॉमस हेनरी सिडनी रेव
  • जन्म: 29 नवंबर, 2007, लैम्बेथ, सरे
  • उम्र: 17 वर्ष
  • बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट
  • भूमिका: विकेटकीपर बल्लेबाज
  • टीमें: समरसेट, समरसेट सेकंड इलेवन, इंग्लैंड अंडर-19, इंग्लैंड लायंस

बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)

फॉर्मेट मैच रन औसत स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक सर्वाधिक स्कोर
ODI
T20I
फर्स्ट क्लास
लिस्ट A 11 352 44.00 94.62 0 2 84*
T20 3 18 18 94.73 0 0 17*

बॉलिंग आंकड़े (Bowling Stats)

फॉर्मेट मैच गेंदें रन विकेट औसत इकॉनमी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
ODI
T20I
फर्स्ट क्लास
लिस्ट A 11
T20 3

करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

  • T20I डेब्यू: नहीं हुआ
  • वनडे डेब्यू: नहीं हुआ
  • फर्स्ट-क्लास डेब्यू: नहीं हुआ
  • लिस्ट ए डेब्यू: फर्स्ट काउंटी इलेवन की ओर से पाकिस्तान शाहींस के खिलाफ – 27 जुलाई 2025
  • टी20 डेब्यू: समरसेट की ओर से सरे के खिलाफ – 30 मई 2025

खेलने का अंदाज और विशेषता

थॉमस रेव काफी आक्रामक बल्लेबाज हैं। वे 360 डिग्री में शॉट्स खेलने की काबिलियत रखते हैं, जिससे उन्हें रोकना काफी मुश्किल हो जाता है। इन सबसे महत्वपूर्ण है उनका डिफेंस। भले ही उनके पास कितने भी शॉट्स क्यों न हों, उनका डिफेंस बहुत सॉलिड है, जिसकी वजह से वे अच्छी गेंदों का सम्मान करना जानते हैं और खराब गेंदों पर बाउंड्री बटोरना भी जानते हैं।

थॉमस अभी सिर्फ 17 साल के हैं और उनके खेलने के अंदाज को देखते हुए लगता है कि जल्द ही वे इंग्लैंड के लिए डेब्यू कर सकते हैं। उन्हें इंग्लिश टीम की बल्लेबाजी का फ्यूचर माना जा रहा है। उन्होंने अभी से ही अपने टैलेंट और क्लास दिखा दी है।

इंग्लैंड अंडर-19 के लिए खेलते हुए थॉमस ने कई अविश्वसनीय पारियां खेली हैं, जो दिखाती हैं कि वे कम उम्र में ही परिपक्व हैं। एशेज की तैयारी के लिए उन्हें इंग्लैंड लायंस की टीम में जगह दी गई थी। ऑस्ट्रेलियाई कंडीशन में इंग्लैंड के मुख्य गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version