Sunday, February 8

Full Schedule of T20 World Cup 2026 Matches at MA Chidambaram Stadium Chennai: एमए चिदंबरम स्टेडियम तमिलनाडु राज्य के चेन्नई में स्थित है। यह मैदान अपनी बड़ी बाउंड्री और स्पिन विकेट के कारण गेंदबाजों के लिए अच्छा माना जाता है, जहाँ अक्सर लो-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस ग्राउंड में इस बार कब-कब और कितने मैच खेले जाने हैं।

एमए चिदंबरम स्टेडियम का इतिहास

Full Schedule Of T20 World Cup Matches At MA Chidambaram Stadium
Full Schedule Of T20 World Cup Matches At MA Chidambaram Stadium

एमए चिदंबरम स्टेडियम की स्थापना 1916 में हुई थी और यह भारत का दूसरा सबसे पुराना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। यह तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) के अंतर्गत आता है और इसका नाम बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एमए चिदंबरम के नाम पर रखा गया है।

यह मैदान भारतीय क्रिकेट इतिहास के कई ऐतिहासिक पलों का गवाह रहा है। 1986 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया ऐतिहासिक टाई टेस्ट मैच यहीं हुआ था। 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ सचिन तेंदुलकर की ऐतिहासिक 136 रनों की पारी इसी मैदान पर खेली गई थी।

एमए चिदंबरम स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड

एमए चिदंबरम ग्राउंड पर अब तक 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें 2 मुकाबले चेस करने वाली टीम ने और 1 मैच टोटल डिफेंड करने वाली टीम ने जीत दर्ज की हैं।

टीम इंडिया के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम हमेशा से एक मजबूत गढ़ रहा है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 2 में जीत हासिल की और 1 में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैदान पर टीम इंडिया का सबसे बड़ा टोटल 182/4 रन है। वहीं, इस मैदान पर टीम का न्यूनतम स्कोर 166/4 रन रहा है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जाने वाले मुकाबले

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एमए चिदंबरम स्टेडियम में कुल 7 मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार चेन्नई में पहला मुकाबला 08 फरवरी को न्यूज़ीलैंड और अफ़ग़ानिस्तान के बीच खेला जाएगा, जबकि अंतिम मैच सुपर 8 स्टेज में 26 मार्च को इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा।

अब, यहाँ पर हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल बताने जा रहे हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एमए चिदंबरम, चेन्नई में खेले जाने वाले सभी मैचों का पूरा शेड्यूल

8 फरवरी 2026 (ग्रुप D), सुबह 11:00 बजे – न्यूज़ीलैंड बनाम अफ़ग़ानिस्तान

10 फरवरी 2026 (ग्रुप A), दोपहर 03:00 बजे – न्यूज़ीलैंड बनाम यूएई

13 फरवरी 2026 (ग्रुप A), शाम 07:00 बजे – यूएसए बनाम नीदरलैंड्स

15 फरवरी 2026 (ग्रुप A), दोपहर 03:00 बजे – यूएसए बनाम नामीबिया

17 फरवरी 2026 (ग्रुप D), सुबह 11:00 बजे – न्यूज़ीलैंड बनाम कनाडा

19 फरवरी 2026 (ग्रुप D), शाम 07:00 बजे – अफ़ग़ानिस्तान बनाम कनाडा

26 फरवरी 2026 (Super 8), शाम 07:00 बजे – ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version