Women ODI World Cup: आगामी 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का आगाज होने वाला है। इसके चलते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस बार अपना पहला खिताब जीतने का प्रयास भी करेगी। इसके अलावा विश्व कप इतिहास में भारतीय गेंदबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से कई यादगार प्रदर्शन भी किए हैं। उस समय उन्होंने विरोधी टीमों को हराने के साथ अपने आंकड़ों से इतिहास भी बनाया था। आइए विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाली भारतीय खिलाड़ियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. राजेश्वरी गायकवाड़ :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख गेंदबाज राजेश्वरी गायकवाड़ का नाम आता है। साल 2017 वनडे विश्व कप में उन्होंने न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 7.3 ओवर में 15 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया था।

तब उन्होंने एक मेडन ओवर भी किया था। वहीं इस मैच में उनकी घातक गेंदबाजी के सामने कीवी टीम तब 266 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 79 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके चलते हुए तब भारतीय टीम ने वह मैच 186 रनों से जीत लिया था।
2. एकता बिष्ट :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय टीम की प्रमुख गेंदबाज एकता बिष्ट का नाम आता है। साल 2017 में उन्होंने भी पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 10 ओवर में 18 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।

इस मैच में उन्होंने तब 2 मेडन ओवर भी डाले थे। इस मैच में उनकी घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तानी टीम तब 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 74 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद भारतीय टीम ने यह मैच 95 रनों से जीत लिया था।
3. पूर्णिमा चौधरी :-
इस सूची में तीसरे नंबर पर भारतीय टीम की पूर्व तेज गेंदबाज पूर्णिमा चौधरी का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 1997 के महिला क्रिकेट विश्व कप में वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने 10 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया था।

इसके चलते हुए तब उनकी घातक गेंदबाजी के सामने केरेबियाई टीम 146 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केवल 83 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। वहीं इसके बाद इस मैच को भारतीय टीम ने 62 रनों से जीत लिया था।
4. नीतू डेविड :-
इस सूची में चौथे नंबर पर पूर्व भारतीय स्पिन गेंदबाज नीतू डेविड का नाम आता है। साल 2005 के वनडे विश्व कप में उन्होंने न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ 10 ओवर में सिर्फ 32 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया था। इस मैच में उन्होंने 3 मेडन ओवर भी डाले थे।

इसके चलते हुए तब उनकी घातक गेंदबाजी के सामने कीवी टीम अपने 9 विकेट के नुकसान पर 184 रन ही बना पाई थी। इसके बाद तब भारतीय बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया पूरे ओवर खेलने के बाद भी 9 विकेट खोकर केवल 168 रन ही बना पाई थी। इसके चलते हुए तब भारतीय टीम इस मैच को 16 रन से हार गई थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

