Sunday, February 8

SPL 2026 के ट्रायल्स 02 फरवरी से शुरू होकर देशभर के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का सुनहरा अवसर देंगे।

भारत सनातन प्रीमियर लीग (SPL) का आयोजन 13, 14 और 15 मार्च 2026 को इंदौर में किया जाएगा। इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट का संचालन SANATAN CRICKET CLUB LLP द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार यह टूर्नामेंट राष्ट्रीय गौरव क्रिकेट टूर्नामेंट के रूप में आयोजित होगी।

इस टूर्नामेंट को श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा, क्योंकि वह इस इवेंट के संरक्षक हैं। आयोजकों का कहना है कि संतों के सान्निध्य से युवाओं को आत्मसंयम, अनुशासन और जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।

Bharat Sanatan Premier League (SPL) 2026 Will Start From 13 March in Indore
Bharat Sanatan Premier League (SPL) 2026 Will Start From 13 March in Indore

भारत सनातन प्रीमियर लीग 2026 केवल एक क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं, बल्कि युवा प्रतिभाओं को आगे लाने का एक मजबूत मंच भी है। इसी उद्देश्य के तहत टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल्स का आयोजन देश के अलग अलग शहरों में किया जा रहा है, ताकि हर क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ी को बराबर मौका मिल सके।

आयोजकों का मानना है कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत है तो केवल सही मंच और सही दिशा की। SPL 2026 के ट्रायल्स उसी दिशा में एक बड़ा कदम माने जा रहे हैं, जहां खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर चयन का रास्ता बना सकते हैं।

02 फरवरी 2026 से शुरू होंगे SPL 2026 के ट्रायल्स

आयोजकों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, SPL 2026 के लिए ट्रायल्स 02 फरवरी 2026 से शुरू होंगे। ये ट्रायल्स देश के कुल 8 शहरों में आयोजित किए जाएंगे, जहां से चुने गए खिलाड़ी अलग अलग टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए टूर्नामेंट में नजर आएंगे।

हर टीम के लिए अलग शहर में ट्रायल रखा गया है, जिससे चयन प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रहे। चयन पूरी तरह खिलाड़ियों के प्रदर्शन, फिटनेस और क्रिकेटिंग स्किल्स के आधार पर किया जाएगा।

SPL 2026 टीम वाइज ट्रायल्स की पूरी लिस्ट

भारत सनातन प्रीमियर लीग 2026 में शामिल सभी 8 टीमों के ट्रायल्स अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे।

1. छत्रपति शिवाजी वॉरियर्स (महाराष्ट्र) – नवी मुंबई

2. सुभाष चंद्र बोस फ्रीडम XI (पश्चिम बंगाल) – कोलकाता

3. सरदार भगत सिंह ब्रिगेड (पंजाब) – चंडीगढ़

4. रानी लक्ष्मीबाई स्ट्राइकर्स (उत्तर प्रदेश) – लखनऊ

5. अहिल्या माता गार्जियन्स (मध्य प्रदेश) – इंदौर

6. सम्राट अशोक लायंस (दिल्ली) – नोएडा

7. चंद्रशेखर आजाद सेना (उत्तराखंड) – देहरादून

8. महाराणा प्रताप रणबांकुरे (राजस्थान) – जयपुर

इन सभी शहरों में स्थानीय और बाहर के खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं।

ट्रायल्स में क्या देखा जाएगा?

SPL 2026 के ट्रायल्स के दौरान खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग और फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों का अनुशासन, टीम भावना और मैदान पर व्यवहार भी चयन प्रक्रिया का अहम हिस्सा होगा।

चूंकि यह टूर्नामेंट T10 फॉर्मेट में खेला जाना है, इसलिए तेज रन बनाने की क्षमता, सटीक गेंदबाजी और चुस्त फील्डिंग करने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता मिलने की संभावना है।

युवा खिलाड़ियों के लिए क्यों खास है SPL 2026

भारत सनातन प्रीमियर लीग 2026 युवा खिलाड़ियों के लिए इसलिए खास है क्योंकि यहां उन्हें सिर्फ क्रिकेट खेलने का मौका ही नहीं, बल्कि एक अनुशासित और सकारात्मक वातावरण भी मिलता है। संतों के मार्गदर्शन और आयोजकों की सोच इस टूर्नामेंट को सामान्य लीग से अलग बनाती है।

SPL 2026 के ट्रायल्स उन खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर हैं, जो अपने खेल के दम पर पहचान बनाना चाहते हैं और देश के लिए आगे बढ़ना चाहते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version