Big Bash League 2026-27: इस बार फ्रेंचाइजी क्रिकेट के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा जाने वाला है। क्यूंकि इस बार ऑस्ट्रेलिया का प्रतिष्ठित टूर्नामेंट बिग बैश लीग 2026-27 का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाने वाला है।

इस बीच आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की इस पहल का स्वागत किया है। वहीं अब इस पहले मैच के दिसंबर के दूसरे सप्ताह में खेले जाने की उम्मीद है। आइए इसके बारे में विस्तार से भी जान लेते हैं।

CA के अधिकारियों ने किया स्टेडियम का मुआयना :-

इस समय स्पोर्टस्टार के मुताबिक तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि भी कर दी है। इसके अलावा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों की 5 सदस्यीय एक समिति सोमवार 18 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच में मौजूद रही थी।

Perth Scorchers
Perth Scorchers

क्यूंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की यह समिति इस स्टेडियम का जायजा लेने और वेन्यू को और करीब से देखने यहां आई है। इसके अलावा अब बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारियों से मिलने के लिए चेन्नई में मौजूद दिखाई दिए थे।

अभी CA ने नहीं की है इसकी आधिकारिक पुष्टि :-

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक प्रतिनिधि ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करने से अभी साफ तौर पर इनकार कर दिया है। इसके अलावा अब इस बात को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधि ने कहा है कि, “हम अभी किसी भी बात की पुष्टि नहीं कर सकते हैं।

Perth Scorchers
Perth Scorchers

इसके अलावा अब हम भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए ऑस्ट्रेलियाई सरकार के साथ साझेदारी में चेन्नई की संभावनाओं को तलाश रहे हैं। लेकिन अभी तक कुछ भी पक्का नहीं हुआ है। इस समय हम बीसीसीआई में अपने दोस्तों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version