Friday, February 13
Test cricket: टेस्ट क्रिकेट में जब भी केएल राहुल ने इंग्लैंड की धरती पर कदम रखा है तो तब उन्होंने अपनी शानदार तकनीक और धैर्य का जबरदस्त प्रदर्शन किया है। वहीं तब नई गेंद के खिलाफ अनुशासन के साथ खेलने वाले राहुल ने कई मौकों पर अपनी टीम को भी मजबूत शुरुआत दिलाई है। इसके अलावा इंग्लैंड के मुश्किल हालातों में उनकी कुछ पारियां बेहद यादगार रही हैं। वहीं आज 20 जून से एक बार फिर टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। चलिए ऐसे में इंग्लैंड में उनकी सबसे बड़ी पारियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. साल 2018 में 149 रन :-

साल 2018 में केएल राहुल ने द ओवल में 149 रनों की पारी खेली थी। तब उनकी यह पारी 224 गेंदों में आई थी। उन्होंने अपनी इस पारी में 20 चौके और 1 छक्का भी लगाया था। तब उन्होंने यह शतकीय पारी चौथी पारी में खेली थी।
KL Rahul
KL Rahul
वहीं उस समय भारत 464 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था। इसके अलावा उन्होंने तब अजिंक्य रहाणे (117 रन) और ऋषभ पंत (204 रन) के साथ शानदार साझेदारी निभाई थी। लेकिन तब उनकी यह पारी भी टीम को जीत नहीं दिला पाई थी। इसके चलते हुए तब भारतीय टीम 118 रन से हार गई थी।

2. साल 2021 में 129 रन :-

इसके बाद साल 2021 में भी केएल राहुल ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर 129 रन की यादगार पारी खेली थी। तब उन्होंने अपना यह शतक इंग्लैंड टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में सलामी बल्लेबाज के रूप में लगाया था।
KL Rahul
image source vis getty images
उस समय राहुल ने 250 गेंदों में 12 चौके और 1 छक्का भी लगाया था। उनकी इस शतकीय पारी के चलते हुए भारत ने पहली पारी में 364 रन बनाए थे। इसके बाद फिर अंत में भारतीय टीम ने यह मैच 151 रन से जीत लिया था।

3. साल 2021 में ही 84 रन :-

साल 2021 में नॉटिंघम के मैदान पर केएल राहुल ने इंग्लैंड की टीम के खिलाफ पहली पारी में 84 रनों की पारी खेली थी। वहीं तब उनकी यह पारी 214 गेंदों पर आई थी। तब उनकी इस पारी में तब 12 चौके भी आए थे।
KL Rahul
image source via getty images
इसके अलावा तब उन्होंने रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम को मजबूत शुरुआत (97 रन) दिलाई थी। इसके बाद यह मैच तब बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था और बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ था। वहीं उनकी यह पारी विदेशी धरती पर उनकी शानदार लय और धैर्य का प्रमाण भी थी।

इंग्लैंड टीम के खिलाफ केएल राहुल के आंकड़े :-

इंग्लैंड की टीम के खिलाफ केएल राहुल ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2016 में खेला था। तब से लेकर अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ वह 13 मैचों की 24 पारियों में 39.79 की बल्लेबाजी औसत से कुल 955 रन बना चुके हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 2 अर्धशतक भी लगाए हैं।
KL Rahul
image source vis getty images
इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 199 रन का रहा है। इसके अलावा सबसे खास बात यह भी है कि राहुल ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड की टीम के खिलाफ ही बनाए हैं। जबकि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्होंने 894 रन बनाए हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version