ODI cricket: इंग्लैंड के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है। इस बीच यह मैदान वनडे इतिहास में कई यादगार पलों का गवाह भी रहा है। इस दौरान यहां पर खेलते हुए बल्लेबाजों ने कला और आक्रामकता से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध भी किया है। जबकि इस बीच कई टीमों ने इस ऐतिहासिक मैदान पर बड़े स्कोर खड़े किए हैं। लेकिन कुछ खास पारियों ने इस दौरान रिकॉर्ड बुक में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में भी दर्ज कराया है। आइए वनडे क्रिकेट के इतिहास में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में बने सबसे बड़े टीम स्कोर पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. इंग्लैंड बनाम भारत :-
इस सूची में पहले पायदान पर इंग्लैंड बनाम भारत की टीम का मैच आता है। तब साल 1975 में खेले गए पहले वनडे विश्व कप में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स के मैदान पर भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने 4 विकेट के नुकसान पर 334 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में इंग्लिश बल्लेबाज डेनिस एमिस ने 137 रन की शानदार पारी खेली थी।

जबकि बल्लेबाज कीथ फ्लेचर (68) और क्रिस ओल्ड (51*) के बल्ले से भी अर्धशतकीय पारी आई थी। इसके जवाब में तब भारतीय टीम 60 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर केवल 132 रन ही बना पाई थी। वहीं इस मैच में सुनील गावस्कर ने 174 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 36 रन बनाए थे।
2. दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड टीम का मैच आता है। क्यूंकि साल 2025 में इसी मैदान पर दूसरा सबसे बड़ा वनडे स्कोर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के द्वारा बनाया गया था। तब इस अफ्रीकी टीम ने अपने 8 विकेट के नुकसान पर 330 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में अफ्रीका टीम की तरफ से सबसे बड़ी पारी मैथ्यू ब्रीट्जके (85) और ट्रिस्टन स्टब्स (58) ने खेली थी।

क्यूंकि इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 147 रन की शानदार साझेदारी भी हुई थी। इसके बाद अंत में डिवाल्ड ब्रेविस (42) और कॉर्बिन बॉश (32*) ने अपनी टीम के लिए तेजी से रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने भी कड़ा संघर्ष किया था। उन्होंने भी अपने 9 विकेट के नुकसान पर 325 रन बना लिए थे।
3. इंग्लैंडबनाम आयरलैंड :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर इंग्लैंड बनाम आयरलैंड टीम का मैच आता है। इन दोनों टीमों के बीच साल 2017 में इसी मैदान पर खेले गए वनडे मैच में इंग्लैंड की टीम ने आयरलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 328 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में इंग्लैंड की टीम के लिए जो रूट (73), इयोन मॉर्गन (73) और जॉनी बेयरस्टो (नाबाद 72) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी।

इसके अलावा बेयरस्टो की तेज बल्लेबाजी के चलते हुए इंग्लैंड की टीम ने आखिरी 10 ओवरों में 108 जोड़ दिए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में आयरलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 243 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। तब इंग्लैंड की टीम ने यह मैच आसानी से जीत लिया था।
4. भारत बनाम इंग्लैंड :-
इस सूची में चौथे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड टीम का मैच आता है। साल 2002 में भारतीय टीम ने इंग्लैंड की टीम के खिलाफ खेलते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 326 रन का स्कोर बना दिया था। इस मैच में सौरव गांगुली की अगुवाई में भारतीय टीम ने 325 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया था।

तब इस मैच में गांगुली (60), युवराज सिंह (69) और मोहम्मद कैफ (87) ने भी शानदार पारियां खेली थी। उस समय इस नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल मैच को भारतीय टीम ने 2 विकेट से जीतकर अपने नाम किया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

