Shashini Gimhani Biography/ शशिनी गिम्हानी कौन है: शशिनी गिम्हानी का जन्म 9 दिसंबर, 2008 को श्रीलंका के महामोदरा में हुआ था। क्रिकेट प्रेमी देश में पली-बढ़ी शशिनी को कम उम्र में ही इस खेल से उनके परिवार ने परिचित कराया। क्रिकेट के प्रति उनका लगाव कम उम्र में ही उनके असाधारण टैलेंट को दर्शाता था। प्राथमिक विद्यालय में पढ़ते समय तक, शशिनी ने बहुत से टूर्नामेंटों में भाग लिया और एक गेंदबाज के रूप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही थीं। क्रिकेट के प्रति उनके जुनून और परिश्रम के दम पर उन्हें जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का मौका मिला। इस बार महिला वर्ल्ड कप 2025 में इस युवा खिलाड़ी को श्रीलंका टीम में मौका मिला हैं।
शशिनी गिम्हानी की जीवनी
स्थान: श्रीलंका महामोदरा ( श्रीलंका )
पूरा नाम: शशिनी गिम्हानी
जन्म तिथि: 09 दिसंबर, 2008
बल्लेबाजी शैली: राईट हैण्ड बैटिंग
गेंदबाजी शैली: लेफ्ट आर्म आर्म स्पिन
शशिनी गिम्हानी का शुरूआती करियर
शशिनी का इंटरनेशनल क्रिकेट में ऑफिसियल डेब्यू 14 साल की उम्र में श्रीलंका अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए हुआ था। अंडर-19 टीम क्रिकेट के मैच में उनके करियर की शुरुआत हुई , जहाँ उन्होंने अपनी अच्छी गेंदबाजी और रणनीतिक खेल का प्रदर्शन किया। U-19 में उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा और उन्होंने जल्द ही खुद को टीम में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर लिया। शशिनी ने 2 जून, 2023 को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका के टीम में चुना गया था। गिम्हानी ने इस मैच शानदार प्रदर्शन किया और अपने साथियों और चयनकर्ताओं दोनों का ध्यान अपनी तरफ खीचा। गेंद को स्पिन कराने और बल्लेबाजों को चकमा देने की उनकी क्षमता ने उनके रोमांचक करियर की नींव रखी।
अप्रैल 2024 में, उन्होंने 2024 आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप क्वालीफायर के लिए श्रीलंका की राष्ट्रीय टीम के लिए अपना पहला कॉल-अप अर्जित किया । उन्होंने 1 मई 2024 को युगांडा के खिलाफ ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय (टी 20 आई) की शुरुआत की। वह 15 साल और 144 दिन की उम्र में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली श्रीलंका की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बन गईं। उन्हें 2024 आईसीसी महिला टी 20 विश्व कप के लिए चयन किया गया था ।
खेल पर प्रभाव
शशिनी गिम्हानी की लोकप्रियता ने श्रीलंका में महिला क्रिकेट को नई पहचान दी है। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय टीम में जगह बनाना युवा खिलाडियों के लिए बड़ी प्रेरणा की बात है। उनकी बाएँ हाथ की स्पिन गेंदबाजी ने टीम की ताकत बढ़ाई है और कोचों को नई शैलियों को प्रशिक्षण में शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया है। शशिनी मेहनत और हौसले की मिसाल हैं। वे सिर्फ अपनी सफलता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे श्रीलंका में महिला क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए भी समर्पित हैं। उनकी उपलब्धियों ने देश में महिला खेलों के विकास को और गति दी है।
बैटिंग करियर
| प्रारूप | मैच | पारी | रन | गेंद | उच्चतम स्कोर | औसत | स्ट्राइक रेट | नॉट आउट | चौके | छक्के | 50 | 100 | 200 |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| वनडे | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
| टी20 | 5 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
बॉलिंग करियर
| प्रारूप | मैच | पारी | गेंद | रन | विकेट | औसत | इकोन | स्ट्राइक रेट | बेहतरीन प्रदर्शन | 5 विकेट | 10 विकेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0.0 | 0 | 0.0 | -/- | 0 | 0 |
| वनडे | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0.0 | 0 | 0.0 | -/- | 0 | 0 |
| टी20 | 5 | 5 | 90 | 83 | 6 | 13.83 | 5.53 | 15.0 | 3/9 | 0 | 0 |
शशिनी गिम्हानी श्रीलंका की युवा गेंदबाज़ हैं। वह 15 वर्ष और 144 दिन की उम्र में महिला टी20 इंटरनेशनल खेलने वाली सबसे कम उम्र की श्रीलंकाई खिलाड़ी बनीं।अब तक उन्होंने 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों में गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट रिकॉर्ड 3/9 है। इस बार महिला वर्ल्ड कप 2025 में इस युवा खिलाड़ी पर सभी की नज़ारे रहेंगी। इस बार के वर्ल्ड कप में शशिनी गिम्हानी पर सभी क्रिकेट फैंस की नज़र रहेगी।

