नेपाल के शेर मल्ला ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू की पहली गेंद पर विकेट लेकर इतिहास रचा।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में करियर की पहली ही गेंद पर विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए बेहद दुर्लभ और खास उपलब्धि मानी जाती है। यह पल न सिर्फ खिलाड़ी के आत्मविश्वास को बढ़ाता है, बल्कि उसका नाम सीधे क्रिकेट इतिहास के रिकॉर्ड्स में दर्ज कर देता है। ऐसे मौके बहुत कम आते हैं, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली गेंद डालते समय दबाव अपने चरम पर होता है। इसके बावजूद कुछ गेंदबाजों ने इस चुनौती को मौके में बदलते हुए अपने करियर की शुरुआत यादगार अंदाज में की है।
08 फरवरी 2026 को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप C मुकाबले में नेपाल के स्पिनर शेर मल्ला ने भी ऐसा ही कर दिखाया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ अपने T20I डेब्यू मैच में उन्होंने पहली ही गेंद पर फिल सॉल्ट का विकेट लेकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही शेर मल्ला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले 28वें गेंदबाज बन गए। नीचे हम आपको टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
ये हैं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में करियर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले गेंदबाज
- माइकल कास्प्रोविच (ऑस्ट्रेलिया) – स्टीफन फ्लेमिंग, ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, ऑकलैंड, 2004-05
- आंद्रे नेल (दक्षिण अफ्रीका) – नाथन एस्टल, दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, जोहान्सबर्ग, 2005-06
- अजीत अगरकर (भारत) – हर्शल गिब्स, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2006-07
- आंद्रे थॉमस (दक्षिण अफ्रीका) – इमरान नजीर, दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, जोहान्सबर्ग, 2006-07
- शॉन टेट (ऑस्ट्रेलिया) – जेमी हाउ, ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, पर्थ, 2007-08
- रोरी क्लाइनवेल्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका) – जुनैद सिद्दीक़ी, दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, जोहान्सबर्ग, 2008-09
- बेन गीव्स (ऑस्ट्रेलिया) – हर्शल गिब्स, दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहान्सबर्ग, 2008-09
- प्रज्ञान ओझा (भारत) – शाकिब अल हसन, भारत बनाम बांग्लादेश, ट्रेंट ब्रिज, 2009
- जो डेनली (इंग्लैंड) – ग्रीम स्मिथ, इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंट्यूरियन, 2009-10
- विराट कोहली (भारत) – केविन पीटरसन, भारत बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 2011
- नदीम अहमद (हांगकांग) – शरद खाकुरेल, हांगकांग बनाम नेपाल, चटगांव, 2013-14
- पारस खड़का (नेपाल) – इरफान अहमद, नेपाल बनाम हांगकांग, चटगांव, 2013-14
- विलियम गैवेरा (पापुआ न्यू गिनी) – नील ओ’ब्रायन, पापुआ न्यू गिनी बनाम आयरलैंड, बेलफास्ट, 2015
- आकाश ललचेता (ओमान) – निजाकत खान, ओमान बनाम हांगकांग, अबू धाबी, 2015-16
- आमेर यामीन (पाकिस्तान) – जेसन रॉय, पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, शारजाह, 2015-16
- लोकी फर्ग्यूसन (न्यूजीलैंड) – सब्बीर रहमान, न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, नेपियर, 2016-17
- लक्षण संदकन (श्रीलंका) – मोसेहले, श्रीलंका बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2016-17
- तैजुल इस्लाम (बांग्लादेश) – ब्रेंडन टेलर, बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे, ढाका, 2019
- लेविस ग्रेगरी (इंग्लैंड) – कॉलिन डी ग्रैंडहोम, इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2019
- खिजर हयात (मलेशिया) – काशिफ शाह, मलेशिया बनाम हांगकांग, कुआलालंपुर, 2019-20
- डिटर क्लाइन (जर्मनी) – अवैस अहमद, जर्मनी बनाम स्पेन, अलमेरिया, 2019-20
- कोल मैककॉन्ची (न्यूजीलैंड) – मोहम्मद नईम, न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2021
- केशव महाराज (दक्षिण अफ्रीका) – भानुका राजपक्षे, दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका, कोलंबो, 2021
- इहसानुल्लाह (पाकिस्तान) – इब्राहिम जादरान, पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, शारजाह, 2023
- मार्क हम्फ्रीज (आयरलैंड) – रिशाद हुसैन, आयरलैंड बनाम बांग्लादेश, चटगांव, 2023
- कमाल रईज (साइप्रस) – अरसलान अमजद, साइप्रस बनाम एस्टोनिया, एपिस्कोपी, 2024
- बेन फ्लेचर (नीदरलैंड्स) – लोकेश बाम, नीदरलैंड्स बनाम नेपाल, ग्लासगो, 2025
- शेर मल्ला (नेपाल) – फिल सॉल्ट, नेपाल बनाम इंग्लैंड, मुंबई (वानखेड़े), 2025-26
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

