इंग्लैंड की टीम का एशेज में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। वह इस सीरीज की तैयारी पिछले 3 साल से कर रही थी, लेकिन 11 दिनों के अंदर ही उनका सपना चकनाचूर हो गया। इस हार के बाद न सिर्फ इंग्लैंड की टीम बल्कि खिलाड़ियों के ऊपर भी काफी सवाल उठाए जा रहे हैं।

टीम मैनेजमेंट भी कटघरे में है। ब्रेंडन मैकुलम की भी कुर्सी पर खतरा है। तो चलिए जानते हैं कि वह एशेज के बाद बतौर हेड कोच के रूप में रहेंगे या उन्हें हटा दिया जाएगा।

तैयारी हीरो, नतीजे जीरो

Brendon Mccullum Will Be Sacked As England Head Coach After Ashes 2025-26
Brendon Mccullum Will Be Sacked As England Head Coach After Ashes 2025-26

इंग्लैंड की टीम जब 3 साल पहले टेस्ट में संघर्ष कर रही थी, तब स्टोक्स और मैकुलम की जोड़ी को कमान दी गई थी और इसके साथ ही रॉब की को डायरेक्टर बनाया गया था, ताकि वे इंग्लिश क्रिकेट को ऊँचाइयों पर ले जा सकें, लेकिन उनके कार्यकाल में ऐसा बिल्कुल भी देखने को नहीं मिला है।

उन्होंने जब से कमान संभाली है, तब से वे न तो अपने घर में और न ही विदेश में कहीं भी ऑस्ट्रेलिया और इंडिया को सीरीज में हरा पाए हैं।उनके लिए यह टूर इसलिए भी भूलने लायक है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया और इंडिया की टीमें लगातार खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही थीं, इसके बावजूद उन्होंने आसानी से जीत हासिल कर ली है।

11 दिन में ऑस्ट्रेलिया ने एशेज की अपने नाम

इस एशेज का बिल्डअप काफी ज्यादा था क्योंकि इंग्लिश टीम 15 सालों से ऑस्ट्रेलियाई धरती पर एक भी टेस्ट मैच नहीं जीती थी, लेकिन इस बार उनसे सीरीज जीतने की नाकाम उम्मीद की जा रही थी।

टेस्ट सीरीज के कुछ मुकाबलों में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को टक्कर तो दी, लेकिन इसके बावजूद वह मात्र 11 दिनों के अंदर सीरीज गंवा चुके थे। ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती 3 मैच आसानी से जीत लिए थे। चौथे मैच में इंग्लैंड ने वापसी की और मैच जीता, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

ब्रेंडन मैकुलम की जा सकती है कोचिंग

सीरीज के आखिरी मैच में भी वे हार के करीब हैं। इस करारी सीरीज हार के बाद इंग्लैंड के फैंस और पूर्व क्रिकेटर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है। वे टीम मैनेजमेंट, खासकर ब्रेंडन मैकुलम और रॉब की को हटाने की बात कर रहे हैं। इंग्लिश मीडिया की खबर के मुताबिक इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इस सीरीज के बाद उनके भविष्य पर कोई फैसला लेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ब्रेंडन मैकुलम की कुर्सी छिन सकती है, लेकिन स्टोक्स के ऊपर कोई दबाव नहीं है। हालांकि मैकुलम को टी20 वर्ल्ड कप तक का समय दिया जाता है या इस सीरीज के खत्म होने के बाद हटाया जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं आई है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version