Thursday, March 5

टी20 वर्ल्ड कप को शुरू होने में अब कुछ दिनों का समय बाकी रह गया है। सभी टीमें तैयारी में लगी हुई हैं ताकि वे इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। इसी के चलते पाकिस्तान की टीम भी श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है, ताकि मल्टीनेशनल इवेंट की तैयारियों को पुख्ता किया जा सके। इस बार टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करते हुए दिखाई देंगे।

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच 7 जनवरी से टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप भारत में इस सीरीज को कैसे लाइव देख सकते हैं।

श्रीलंका की टीम एक बार फिर से दासुन शनाका के नेतृत्व में उतरेगी। चरिथ असलंका को पाकिस्तान दौरा छोड़कर आने की वजह से कप्तानी से हटा दिया गया था।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज का पहला मैच कहाँ पर खेला जाएगा?

Where And How To Watch SriLanka Vs Pakistan 1st T20I Live For Free
Where And How To Watch SriLanka Vs Pakistan 1st T20I Live For Free

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज का पहला मैच दांबुला के रंगिरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। इस मुकाबले में टॉस शाम 6:30 बजे होगा।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज के होस्टिंग राइट्स भारत में Sony Sports Network के पास हैं। टीवी पर आप इसे Sony Sports चैनलों पर देख सकते हैं।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज को ऑनलाइन कहाँ पर देखें?

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज के डिजिटल राइट्स भी Sony के पास हैं। आप इसे मोबाइल या लैपटॉप पर Sony Liv ऐप/वेबसाइट पर देख सकते हैं।

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज की फ्री स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज को फ्री में देखने के कुछ विकल्प उपलब्ध हैं। जैसे कि 399 का प्रीमियम मंथली पैक लेकर Sony Liv पर देख सकते हैं। 699 का मोबाइल-ओनली सालाना पैक भी उपलब्ध है। कुछ टेलीकॉम कंपनियाँ अपने रिचार्ज प्लान्स के साथ Sony Liv का फ्री सब्सक्रिप्शन देती हैं। इन ऑफर्स के ज़रिए भी आप मैच फ्री में देख सकते हैं।

पाकिस्तान की टीम

सईम अयूब, फखर ज़मान, अब्दुल समद, ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), मोहम्मद नवाज, शादाब खान, फहीम अशरफ, नसीम शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, साहिबज़ादा फरहान, अबरार अहमद।

श्रीलंका टीम

पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, चैरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, कामिंदु मेंडिस, डुनिथ वेलालेज, मथीशा पथिराना, महीश थीक्षाना, नुवान तुषारा, ट्रैवीन मैथ्यू, ईशान मलिंगा, जेनिथ लियानागे, दुशमंथा चमीरा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version