Saturday, March 21

इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के दौरान अनुभवी तेज गेंदबाज व यार्कर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी गेंदबाजी के दम पर दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। बुमराह ने पहले टेस्ट में 6 तो दूसरे में 9 विकेट इंग्लिश बल्लेबाजों को पेवेलियन का रास्ता दिखाया। अब बुमराह को उनके कमाल के प्रदर्शन के लिए आईसीसी की तरफ से एक शानदार तोहफा मिला है।

ऐसा कारनाम करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने

दरअसल, विशाखापट्टनम टेस्ट के बाद जसप्रीत बुमराह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। इस मैच में बुमराह ने 9 विकेट लिए थे। इसके बाद वो हाल में जारी की गई लिस्ट में पैट कमिंस, कागिसो रबाडा और अपने ही साथी खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन से आगे निकल गए हैं। बुमराह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंचने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं। टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर आर. अश्विन, जडेजा और बिशन सिंह बेदी रह चुके हैं। बता दें कि ये तीनों स्पिन गेंदबाज हैं, जबकि बुमराह तेज गेंदबाज हैं। इस हिसाब से बुमराह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के पहले स्थान पर पहुंचने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं।

अगर बात करें तो बल्लेबाजी रैंकिंग में युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल 37वें स्थान से चढ़कर 29वें स्थान पर आ गए हैं। जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में दोहरा शतक लगाया था। इसके अलावा शुभमन गिल ने भी इस मैच की दूसरी पारी में शतक लगाया था। ये ही कारण है कि वो 38वीं रैंक पर आ गए हैं। इससे पहले वो इससे 14 स्थान नीचे थे।

ये भी पढ़ें: जानिए क्यों इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए खतरा बन रही है टी-20 लीग

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version