Sunday, February 1

ये साल शुभमन गिल के लिए बेहद शानदार रहा है। इस साल आईसीएल से उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। 24 साल का ये युवा बल्लेबाज बेहद कम उम्र में एक सफल बल्लेबाज के रूप में आगे बढ़ रहा है। इस वक्त शुभमन गिल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टी-20, वनडे और टेस्ट में भारतीय प्लइंग इलेवन का हिस्सा हैं। अगर बात करें आईपीएल की तो वो इस वक्त गुजरात टाइंटस का हिस्सा है। इस साल गुजरात टाइटंस को फाइनल तक पहुंचाने में गिल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थीं। उसी वक्त से माना जा रहा था कि गिल को गुजरात टाइटंस का खैमा भविष्य के तौर पर तैयार कर रहा है। ये ही कारण है कि साल 2024 के आईपीएल के लिए हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में शामिल होने के बाद गुजरात टाइटंस की कप्तानी का जिम्मा शुभमन गिल को दे दिया गया है। अब जानते हैं कि आखिर वो क्या कारण है जिससे गिल को कप्तानी सौंपना गुजरात टाइंटस का गलत फैसला भी साबित हो सकता है।

कप्तानी गिल पर न पड़ जाए भारी

किसी भी बल्लेबाज या फिर गेंदबाज के लिए टीम की कप्तानी करना आसान काम नहीं होता है। इसके पीछे का कारण ये है कि खिलाड़ी को उसके व्यक्तिगत प्रदर्शन के अलावा कप्तानी का भी दबाव होता है। इतिहास गवाह है कि कई शानदार बल्लेबाजों ने जब कप्तानी की तो उनके बल्ले से रन निकलना बंद हो गया। वर्तमान समय में गिल एक युवा बल्लेबाज हैं और ऐसे में कप्तानी का दबाव उनकी बल्लेबाजी के प्रदर्शन पर भी प्रभाव डाल सकती है।

गुजरात टाइटंस के पास गिल के अलावा भी कप्तानी करने के लिए कई विकल्प मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कप्तानी का जिम्मा गिल को ही दिया। गिल के अलावा न्यूजीलैंड के कैप्टन कूल केन विलियमसन जैसा शानदार लीडर भी था। केन ने बीते सालों में न्यूजीलैंड और आईपीएल फ्रैंचाईजी सनराइजर हैदराबाद की भी कप्तानी की है। इस दौरान उनका कप्तानी का रिपोर्ट कार्ड भी शानदार रहा है। ऐसे गुजरात टाइटंस का मैनेजमेंट केन को भी कप्तान के रूप में नियुक्त कर सकता था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके पीछे का कारण गिल को गुजरात टाइटंस के भविष्य के रूप में तैयार करना हो सकता है।
 

ये भी पढ़ें: इस रेसलर ने कहा- मेरा ध्यान सिर्फ रोमन पर

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on

 

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version