Thursday, March 19

एलिमिनेटर की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी लीग मैच में टॉस जीतर पहले बॉलिंग का फैसला किया।

वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) का आखिरी लीग मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स वीमेन (DC-W) और यूपी वॉरियर्स वीमेन (UPW) के बीच खेला जा रहा है। यह मैच वडोदरा के BCA स्टेडियम में हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स वीमेन ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया।

दिल्ली के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है। इस मैच में उन्हें 8 अंकों तक पहुंचाएगा और एलिमिनेटर का टिकट लगभग पक्का कर देगा। वहीं हार की स्थिति में दिल्ली का सफर यहीं खत्म हो सकता है, क्योंकि नेट रन रेट में मुंबई आगे है।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मैच की है काफी अहमियत

दिल्ली और यूपी के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में दिल्ली का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं, जिनमें से 5 में दिल्ली ने जीत हासिल की है। इसी सीजन में दिल्ली ने UP Warriorz को 7 विकेट से हराया था।

UP Warriorz पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है और उनके पास सिर्फ 2 जीते हैं। हालांकि, गणितीय रूप से उनके पास अभी भी क्वालीफाई करने का मौका है, लेकिन इसके लिए उन्हें दिल्ली को करीब 150 रनों के बड़े अंतर से हराना होगा।

कप्तानों के बयान

UP Warriorz की कप्तान मेग लैनिंग ने कहा कि टीम ने पिछले मैच में अच्छी शुरुआत की थी लेकिन आखिरी ओवरों में पारी को सही तरीके से खत्म नहीं कर पाई। उन्हें उम्मीद है कि आज टीम पूरे 20 ओवर एक साथ जोड़ पाएगी। लैनिंग ने बताया कि इस मैच में कुछ नए प्लेयर्स को मौका दिया गया है ताकि टीम में नई एनर्जी आए और सही कॉम्बिनेशन का अंदाजा लगाया जा सके।

दिल्ली कैपिटल्स की कैप्टन जेमिमाह रोड्रिग्स ने टॉस के बाद कहा कि टीम पहले बॉलिंग करना चाहती थी। उन्होंने कहा कि टीम का माहौल काफी पॉजिटिव है और खिलाड़ी पूरे कॉन्फिडेंस के साथ खेल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि टीम अपनी चीजों पर फोकस रखना चाहती है और सादगी के साथ क्रिकेट खेलना ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

पिच रिपोर्ट

वडोदरा की यह पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अनुकूल मानी जा रही है। शुरुआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को धीमी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी आसान होती जाएगी। आउटफील्ड तेज है, जिससे टाइमिंग मिलने पर गेंद आसानी से बाउंड्री तक जाती है।

यहां की पिच आमतौर पर फ्लैट रहती है और दूसरी पारी में ओस भी देखने को मिल सकती है। इसी वजह से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी को प्राथमिकता दे रही है। पहली पारी में 160 से 170 रन का स्कोर कॉम्बैट को संतुलित बना सकता है।

DC-W vs UPW: दोनों टीमों की प्लेइंग XI

यूपी वॉरियर्स वीमेन (UPW): मेग लैनिंग, सिमरन शेख, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, शिप्रा गिरी, डिएंड्रा डॉटिन, चार्ली नॉट, सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़

दिल्ली कैपिटल्स वीमेन (DC-W): शेफाली वर्मा, लिजेल ली, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजान कैप, सिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदिनी शर्मा

मैच से क्या उम्मीद है

दिल्ली कैपिटल्स वीमेन दबाव में जरूर है, लेकिन उनके पास अनुभव और संतुलित टीम है। वहीं UP Warriorz के लिए यह मैच सम्मान और संभावनाओं को जिंदा रखने का आखिरी मौका है। ऐसे में एक रोमांचक मुकाबले की पूरी उम्मीद है।

WPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version