ICC Women’s T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान कब होगा। इस बारे में जानने के लिए सभी फैंस काफी ज्यादा उत्सुक है। तभी तो आज हम ऐसे में आपको बताने वाले हैं कि किस दिन भारतीय महिला टीम के 15 सदस्यीय दल का ऐलान होने वाला है। इसके अलावा आज हम आपको बताएंगे कि इस स्क्वाड में बीसीसीआई किन-किन खिलाड़ियों को मौका दे सकती है।
जानिए किस दिन होगा टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान :-

आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्क्वाड का ऐलान आगामी शनिवार को होने वाला है। इसके चलते हुए अब आगामी 2 मई को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के 15 खिलाड़ियों का विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऐलान हो जाएगा। इस बात की जानकारी खुद बीसीसीआई महिला द्वारा दी गई है। क्यूंकि उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर भारतीय महिला टीम के ऐलान के लिए 2 मई की तारीख की घोषणा की है।
Mark your calendars 🗓️
#TeamIndia's squad announcement for the ICC Women's #T20WorldCup 2⃣0⃣2⃣6⃣ coming your way this Saturday 🤩 🇮🇳 pic.twitter.com/jVARcIdNlk— BCCI Women (@BCCIWomen) April 29, 2026
इसके अलावा इस बार आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत आगामी 12 जून से होने वाली है। जबकि इस बार यह टूर्नामेंट 5 जुलाई तक खेला जाने वाला है। वहीं इस बार यह मेगा टूर्नामेंट इंग्लैंड एंड वेल्स की मेजबानी में होने वाला है। इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है। वहीं इस मेगा टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से उतरने वाली है। इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पिछले साल 2025 में वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया था।
इन खिलाड़ियों को मिल सकता है टूर्नामेंट में मौका :-
इसके अलावा इस आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हरमनप्रीत कौर को भारतीय महिला टीम की कमान दी जानी तय है। जबकि अनुभवी बल्लेबाज स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान रहने वाली हैं। इसके अलावा भारतीय टीम में शेफाली वर्मा जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़ और श्री चरणी जैसी स्टार खिलाड़ियों को मौका मिलना भी तय माना जा रहा है।

इसके अलावा इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट के लिए नए खिलाड़ियों में अनुष्का शर्मा, भारतीय फूलमाली, काश्वी गौतम पर भी दांव लगाया जा सकता है। इन सभी के अलावा अन्य महिला खिलाड़ी श्रेयंका पाटिल और अरुंधति रेड्डी को भी टीम में शामिल किया जा सकता है। जबकि इस बार दूसरी विकेटकीपर के तौर पर उमा क्षेत्री या फिर जी कमलिनी को भारतीय टीम में मौका दिया जा सकता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







