39 साल के हुए ‘हिटमैन शर्मा’, जानें उनके करियर की 5 सबसे बड़ी उपलब्धियां
Rohit Sharma records: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का आज 39वां जन्मदिन है। ‘हिटमैन’ के नाम से फेमस रोहित का जन्म 1987, महराष्ट्र में हुआ था और इस खास मौके पर उन्हें देश-विदेश से जमकर बधाइयां मिल रही हैं। क्रिकेट फैन्स उनके शानदार रिकार्ड्स और भारतीय क्रिकेट में दिए गए योगदान को यद् केरते हुए उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
दाएं हाथ के बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में कई ऐसे रिकॉर्ड बना चुके हैं, जिनका टूटना लगभग नामुकिन है। अपने शानदार स्ट्रोक प्ले, शानदार टाइमिंग और बड़े मैचों में मैच विनिंग पारी के लिए जाने जाते हैं। इसी कड़ी में हम आपको उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर उनके कुछ अटूट और ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स पर के बारे में बताने जा रहे हैं।
रोहित शर्मा के वो रिकॉर्ड जो अब तक हैं अटूट
5. ODI क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर – 264 रन
साल 2014 में रोहित शर्मा ने श्रीलंकन टीम के खिलाफ खेलते हुए 173 गेंदों में 264 रन बनाकर वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया था। इस ऐतिहासिक पारी में उन्होंने 33 चौके और 9 छक्के भी लगाए। आज तक यह रिकॉर्ड अटूट बना हुआ है।
4. वनडे में तीन दोहरे शतक बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज
रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में कई रिकॉर्ड शामिल हैं, जो उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनता हैं। हिटमैन दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन बार दोहरा शतक लगाया है। जिसमे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु में 209* रन, श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में 264 रन और फिर एक बार श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में 208* रन बनाए। ये कारनामा आज तक क्रिकेट जगत में कोई नहीं कर पाया है।
3. कप्तान रोहित शर्मा ने 1 साल में दिलाई 2 ICC ट्रॉफी

रोहित शर्मा सिर्फ शानदार बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि एक सफल कप्तान भी हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने ICC टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता और इसके बाद ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी अपने नाम की। महज 12 महीनों में दो आईसीसी ट्रॉफी जीतना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है, जिसने रोहित को दुनिया के सफल कप्तानों में शामिल कर दिया है।
2. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के
रोहित शर्मा को ‘हिटमैन’ का नाम यूं ही नहीं मिला है। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 637 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है, साथ ही इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल जैसे विस्फोटक बल्लेबाज को भी पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा रोहित टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं, जहां उन्होंने 4231 रन बनाए हैं। खास बात यह है कि रोहित दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में छक्कों का शतक पूरा किया है।
उनकी 264 रन की ऐतिहासिक पारी के दौरान लगाए गए 33 चौके भी एक वनडे पारी में सबसे ज्यादा चौकों का रिकॉर्ड है, जो उनकी बल्लेबाजी की आक्रामकता और क्लास दोनों को बखूबी दर्शाता है।
1. एक वर्ल्ड कप एडिसन में सबसे ज्यादा शतक
रोहित शर्मा ने ICC वनडे वर्ल्ड कप 2019 में शानदार बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया था। उन्होंने इस ICC टूर्नामेंट में 9 पारियों में 5 शतक लगाए, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा एक ही वर्ल्ड कप एडिसन में बनाए गए सबसे ज्यादा शतक हैं। उनकी यह उपलब्धि आज भी एक मिसाल मानी जाती है। इसके अलावा रोहित के नाम वर्ल्ड कप इतिहास में कुल 7 शतक भी दर्ज हैं, जो उन्हें इस बड़े मंच पर सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल करते हैं।







