Golf: प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया ने दिग्गज भारतीय पेशेवर गोल्फर विजय कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। क्यूंकि विजय कुमार का निधन बीते दिन मंगलवार को उनके गृह नगर लखनऊ में 57 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से हुआ था। इसके अलावा वह साल 2002 में इंडियन ओपन के विजेता भी रहे थे। इसके अलावा वह चार बार के ऑर्डर ऑफ मेरिट चैंपियन भी रह चुके हैं। इसके चलते हुए ही विजय कुमार भारतीय पेशेवर गोल्फ में सबसे सफल और सम्मानित नामों में से एक थे।

विजय कुमार का जीवन परिचय :-

Legendary Golfer Vijay Kumar
Legendary Golfer Vijay Kumar

दिग्गज भारतीय पेशेवर गोल्फर विजय कुमार का जन्म 29 सितंबर, 1968 को लखनऊ में हुआ था। इसके अलावा उन्होंने साल 1988 में पेशेवर गोल्फ खेलना शुरू किया था। इसके चलते हुए उन्होंने साल 1990 के दशक के मध्य से लेकर अगले दशक के शुरुआती भाग तक भारतीय घरेलू गोल्फ पर अपना दबदबा बनाए रखा था। इस दौरान उन्होंने कई खिताबों से सजे एक शानदार करियर का निर्माण किया था।

साल 2002 में इंडियन ओपन जीता :-

इसके चलते हुए उन्होंने साल 2002 के इंडियन ओपन में विजय की ऐतिहासिक जीत भारतीय गोल्फ के इतिहास में एक मील का पत्थर भी है। इसके अलावा अभी तक वह इंडियन ओपन खिताब जीतने वाले केवल नौ भारतीय गोल्फरों में से एक हैं। इसके अलावा उन्होंने स्कॉटलैंड के सेंट एंड्रयूज में आयोजित हुए अल्फ्रेड डनहिल कप 1999 में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

Legendary Golfer Vijay Kumar
Legendary Golfer Vijay Kumar

इसके अलावा अपनी कुशलता, निरंतरता, प्रतिस्पर्धी भावना और अनुकरणीय आचरण के लिए व्यापक रूप से प्रशंसित विजय कुमार ने गोल्फरों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और देश में इस खेल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वहीं अपनी इन उपलब्धियों के अलावा उनको हमेशा मुस्कुराने वाले उनके सकारात्मक दृष्टिकोण, हंसमुख स्वभाव, हास्य की बेहतरीन भावना और खेल भावना के लिए भी यद् किया जाता है।

Legendary Golfer Vijay Kumar
Legendary Golfer Vijay Kumar

इस बीच अब प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष कपिल देव ने कहा है कि, “विजय कुमार जी भारतीय गोल्फ के सच्चे दिग्गजों में से एक थे। उनकी उपलब्धियों, विनम्रता और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें गोल्फरों की कई पीढ़ियों के लिए आदर्श बना दिया है। लेकिन अब उनका निधन भारतीय गोल्फ के लिए एक बड़ी क्षति है और हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं।”

इसके अलावा अब प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया के सीईओ अमनदीप जोहल ने कहा है कि, “विजय कुमार भारतीय गोल्फ के सर्वश्रेष्ठ पेशेवर खिलाड़ियों में से एक थे। साल 2002 के इंडियन ओपन में उनकी जीत और ऑर्डर ऑफ मेरिट के चार खिताब हमारे खेल के गौरवशाली इतिहास का हिस्सा बनकर हमेशा याद किए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने भारत में पेशेवर गोल्फ के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया और आने वाले वर्षों में भी खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।”

golf game
golf game

इसके चलते हुए ही अब दिग्गज भारतीय पेशेवर गोल्फर विजय कुमार का निधन भारतीय गोल्फ जगत के लिए एक गहरा दुखद का अनुभव है। इस समय उनके परिवार में उनकी पत्नी और अन्य सदस्य शामिल हैं। इस बीच अब प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया विजय कुमार के परिवार, मित्रों, साथी खिलाड़ियों और प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version