इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार दूसरे सीजन अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब चर्चा के साथ-साथ सवालों के घेरे में भी आ गए हैं। उनकी तूफानी बल्लेबाजी के बाद कुछ लोग मजाकिया अंदाज में यह तक पूछने लगे हैं कि कहीं उनके बल्ले में AI चिप तो नहीं लगी।

पाकिस्तानी शो के एक्सपर्ट नौमान नियाज़ ने भी इसी तरह की बात करते हुए कहा कि शायद उनके बैट में AI चिप हो सकती है। हालांकि, इन चर्चाओं के बीच वैभव ने इस पर हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

राजस्थान रॉयल्स ने शेयर किया वीडियो किया X अकाउंट पर वैभव सूर्यवंशी का विडियो

राजस्थान रॉयल ने अपने X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वैभव सूर्यवंशी से मजेदार सवाल पूछा गया-क्या उनके बल्ले में AI चिप लगी, वैभव ने कहा, “भगवान ने लगा के दिया। ऊपर ही बोला था कि बैट में तुम्हारे कुछ लगाके दे रहा हूं। उसका इस्तेमाल कर रहा हूं।”

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की रेस में सूर्यवंशी का नाम भी शुमार

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में नज़र आ रहें है। IPL के के 19वें सीजन में वह फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने 9 मैचों की 9 पारियों में 44.44 की औसत और 238.10 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक भी आए हैं। खास बात यह रही कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने महज 36 गेंदों में शतक जड़कर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया।

यह भी पढ़े: आईपीएल के एक सीजन में सबसे तेज 400 रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा सबका रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर

वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 16 मुकाबले खेले हैं। इन 16 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 40.75 की औसत और 224.82 के स्ट्राइक रेट से 652 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 103 रन रहा है। इसके अलावा वह अब तक 52 चौके और 61 छक्के भी जड़ चुके हैं, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का साफ सबूत है।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version