रियान पराग पर आखिरकार एक्शन ले लिया गया है। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पराग हाल ही में ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते हुए नजर आए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और काफी चर्चा का विषय बना रहा। इस घटना के बाद से ही माना जा रहा था कि उनके खिलाफ कार्रवाई होगी, जिसके तुरंत बाद अब आईपीएल ने सख्त रुख अपनाते हुए सजा का ऐलान कर दिया है।

रियान पराग पर लगा 25 लाख रूपए का जुर्माना

आईपीएल के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने थे। इसी मुकाबले के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें रियान पराग ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीते हुए नजर आए।

इस मामले पर कार्रवाई करते हुए IPL ने बताया कि रियान पराग पर उनकी मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है। साथ ही, खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए बनाए गए कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 का उल्लंघन करने पर उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।

आगे दी गई जानकारी के मुताबिक, रियान को IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.21 का दोषी पाया गया, जो ऐसे व्यवहार से जुड़ा है जिससे खेल की छवि को नुकसान पहुंचता है। यह घटना दूसरी पारी के दौरान हुई, जब उन्हें ड्रेसिंग रूम के अंदर वेप का इस्तेमाल करते हुए देखा गया।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पराग के लिए खिलाफ लिया बड़ा एक्शन

इस बीच Cricbuzz की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीजन के लिए रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स ने 14 करोड़ रुपये में साइन किया है। ऐसे में अगर औसतन हिसाब लगाया जाए, तो उनकी प्रति मैच फीस करीब 1 करोड़ रुपये बैठती है। इसी के आधार पर 25% जुर्माना लगभग 25 लाख रुपये के आसपास बनता है।

पहली बार का मामला होने के बावजूद यह रकम काफी बड़ी मानी जा रही है। आईपीएल ने यह सख्त कदम इसलिए भी उठाया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और यह किसी के लिए गलत मिसाल न बने।

आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version