Sunday, March 22

कार्लोस अल्काराज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर टेनिस इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का पुरुष सिंगल्स फाइनल टेनिस इतिहास के यादगार मुकाबलों में शामिल हो गया। रविवार को में खेले गए इस मुकाबले में Carlos Alcaraz ने Novak Djokovic को चार सेट में 2-6, 6-2, 6-3, 7-5 से हराकर अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीत लिया।

इस जीत के साथ अल्काराज ओपन एरा में सबसे कम उम्र (22 साल 272 दिन) में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इससे पहले फ्रेंच ओपन 2024, 2025), विंबलडन (2023, 2024) और यूएस ओपन (2022, 2025) का खिताब जीत रखा था।

पहला सेट रहा जोकोविच के नाम

मैच की शुरुआत में जोकोविच पूरी तरह लय में दिखे। उन्होंने पहले सेट में आक्रामक टेनिस खेला और अल्काराज को संभलने का मौका नहीं दिया। जोकोविच ने सर्विस पर लगभग कोई गलती नहीं की और पहला सेट 6-2 से अपने नाम कर लिया। इस सेट में अल्काराज की मूवमेंट और एनर्जी सामान्य से कम नजर आई, जिसका जोकोविच ने पूरी तरह फायदा उठाया।

दूसरे सेट में अल्काराज ने की शानदार वापसी

दूसरे सेट में अल्काराज ने अपनी रणनीति बदली और बेसलाइन से मजबूत खेल दिखाया। उन्होंने दो बार जोकोविच की सर्विस तोड़ी और 6-2 से सेट जीतकर इस मुकाबले में वापसी की।

तीसरे सेट में अल्काराज का आत्मविश्वास साफ नजर आया। उन्होंने लंबी रैलियों में बढ़त बनाई और लगातार दबाव बनाते हुए 6-3 से यह सेट जीत लिया।

चौथे सेट में निर्णायक ब्रेक

चौथे सेट में जोकोविच ने आखिरी दम तक संघर्ष किया। उन्होंने शुरुआती गेम में कई ब्रेक पॉइंट बचाए और दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। इसके बावजूद अल्काराज ने धैर्य बनाए रखा।

12वें गेम में अल्काराज ने अहम ब्रेक हासिल किया और 7-5 से सेट जीतकर मुकाबला खत्म किया। मैच प्वाइंट पर जोकोविच का फोरहैंड बाहर गया और अल्काराज खुशी से कोर्ट पर गिर पड़े।

एक साथ टूटे कई बड़े रिकॉर्ड

यह हार जोकोविच के लिए खास तौर पर चौंकाने वाली रही, क्योंकि इससे पहले वह कभी भी ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल में नहीं हारे थे। यह उनका 11वां फाइनल था और उन्हें पहली बार हार का सामना करना पड़ा।

इस जीत के साथ अल्काराज अब सात ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। वह इस मामले में अब जॉन मैकएनरो और मैट्स विलेंडर के बराबर पहुंच गए हैं।

हेड टू हेड में भी बराबरी

इस जीत के बाद अल्काराज और जोकोविच के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड 5-5 हो गया है। खास बात यह है कि अल्काराज ने जोकोविच के खिलाफ खेले गए सभी ग्रैंड स्लैम फाइनल मुकाबले जीते हैं।

मेलबर्न में मिला नया चैम्पियन

Australian Open के फाइनल में यह मुकाबला Rod Laver Arena में खेला गया। यहां अल्काराज ने साबित कर दिया कि टेनिस का भविष्य अब पूरी मजबूती से उनके हाथों में है। यह जीत न सिर्फ एक खिताब है, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए टेनिस की नई कहानी की शुरुआत भी है।

टेनिस से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version