Thursday, February 12

NZ vs PNG मैच के बाद Trent Boult ने T20 World Cup से संन्यास ले लिया है।

न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ (NZ vs PNG) त्रिनिदाद स्थित टरौबा के ब्रायन लारा स्टेडियम में अपना आखिरी टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला खेला। बोल्ट ने इस मैच से पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह मैच के बाद T20 World Cup को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे।

Trent Boult Retires From T20 World Cup NZ vs PNG
ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)/ स्रोत: Disney+Hotstar

त्रिनिदाद में खेले गए न्यूजीलैंड बनाम पापुआ न्यू गिनी (NZ vs PNG) मैच में कीवी टीम ने 7 विकेट से शानदार जीत हासिल की। उन्होंने पहले गेंदबाजी करते हुए PNG को 19.4 ओवरों में मात्र 78 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया और 79 रनों के मामूली से लक्ष्य का पीछा करते हुए 12.2 ओवरों में 7 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच में लोकी फर्गुसन ने 4 ओवरों में 0 रन खर्च करते हुए 3 विकेट चटकाए, जबकि ट्रेंट बोल्ट ने 2/14 का शानदार स्पेल फेंका।

Trent Boult ने T20 World Cup से लिया संन्यास

Trent Boult Retires From T20 World Cup NZ vs PNG
ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)/ स्रोत: Disney+Hotstar

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद T20 World Cup से संन्यास ले लिया है। हालांकि, उन्होंने पहले ही इसकी घोषणा कर दी थी। बोल्ट ने 2/14 के शानदार स्पेल और टीम की जीत के साथ अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर को विराम दिया।

यह भी पढ़ें : T20 World Cup 2024: NZ vs PNG मैच में Lockie Ferguson ने की घातक गेंदबाजी, 4 ओवरों में नहीं खर्च किए एक भी रन

Trent Boult Retires From T20 World Cup NZ vs PNG
ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)/ स्रोत: Disney+Hotstar

बता दें कि, ट्रेंट बोल्ट लंबे समय से न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने खुद यह कॉन्ट्रैक्ट छोड़ा था। हालांकि, बोल्ट ने बोर्ड को हमेशा ही यह आश्वस्त रखा था कि वह न्यूजीलैंड के महत्वपूर्ण मैचों में टीम के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। इसीलिए, वह वनडे और टी20 वर्ल्ड कप में कीवी टीम की ओर से खेलते दिखे।

ऐसा रहा है Trent Boult का T20 World Cup करियर

Trent Boult Retires From T20 World Cup NZ vs PNG
ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)/ स्रोत: Disney+Hotstar

ट्रेंट बोल्ट टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं, जिन्होंने कीवी टीम के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, बोल्ट कभी भी चैंपियन नहीं बन सके, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में उनके गेंदबाजी के आँकड़े किसी चैंपियन से कम भी नहीं हैं।

Trent Boult Retires From T20 World Cup NZ vs PNG
ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड)/ स्रोत: Disney+Hotstar

तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने अपने T20 World Cup करियर में कुल 18 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 12.5 की औसत और 12.64 की स्ट्राइक रेट से 34 विकेट चटकाए हैं, जिसमें 4/13 का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन शामिल है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस टूर्नामेंट के इतिहास में बोल्ट की इकोनॉमी मात्र 5.93 की रही है। बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप में 30 या उससे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों में उनकी इकोनॉमी सबसे अच्छी है।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version