Wednesday, February 18

Champions Trophy 2025, AUS vs ENG: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आज खेले जा रहे ग्रुप बी के दूसरे मुकाबले में के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ऐसी किरकिरी हुई कि आप जानकार हैरान हो जाएंगे। दरअसल, मैच शुरू होने से पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम नेशनल एंथम के लिए मैदान पर आई थी, तभी पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया की जगह भारत का राष्ट्रगान चला दिया। इस घटना से पूरे सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की बेइज्जती हो रही है। राष्ट्रगान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 

बेन डकैट ने खेली शतकीय पारी

Ben Duckett (Champions Trophy 2025)
Ben Duckett, (Champions Trophy 2025/Getty Images

चैंपियनयंस ट्रॉफी 2025 में आज ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ग्रुप बी का रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकैट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ दिया। उन्होंने अपनी इस पारी में मैदान के चारो तरफ शॉट्स खेले और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को काफी परेशान किया। जिससे इंग्लैंड की टीम एक मजबूत स्कोर की ओर लगातार बढ़ रहीं है।

इंग्लैंड की पारी पर एक नजर

Champions Trophy 2025, AUS vs ENG
Champions Trophy 2025, AUS vs ENG/Getty Images

चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहोर में हो रहे इस रोमांचक मुकाबले में टॉस हराने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतारी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बेन डकेट ने 143 गेंदों में 165 रन और जो रूट ने 78 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली।

हालांकि, एक समय इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलियाई पेसर्स के सामने डगमगाते हुए दिखा रहे थे लेकिन फिल साल्ट और जेमी स्मिथ के विकेट के बाद डकेट ने समझदारी से बल्लेबाजी की। खास तौर से जो रूट के साथ मिलकर डकेट ने शानदार बल्लेबाजी की, जिससे इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक मजबूत स्थिति में ला कर खड़ा कर दिया। इस तरह डकेट ने डटकर खेलते हुए वनडे में अपना तीसरा शतक जमाया। बता दें कि, डकेट का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में दूसरा शतक था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version