Wednesday, February 18

Champions Trophy 2025, AUS vs ENG: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पारी में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद इंग्लैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। इंग्लैंड ने सिर्फ 13 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। इंग्लैंड को फिल साल्ट के रूप में पहला झटका लगा। फिल साल्ट इंग्लैंड के लिए 10 रन का योगदान दे पाए। इसके बाद जैमी स्मिथ भी क्रीज पर ज्यादा समय तक नहीं टिक पाए। जैमी स्मिथ 13 गेंद में 15 रन बनाकर चलते बने।

बेन डकेट ने तोड़े कई रिकॉर्ड 

Ben Duckett (Champions Trophy 2025)
Ben Duckett (Champions Trophy 2025)

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज बेन डकेट ने 22 फरवरी 2025 को लाहौर में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 165 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर इतिहास रच दिया। इस पारी के साथ ही वह ICC चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। डकेट ने 143 गेंदों में 17 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 115.38 के स्ट्राइक रेट से यह पारी खेली। उनकी इस शानदार पारी ने न्यूजीलैंड के नाथन एस्टल (145), ज़िम्बाब्वे के एंडी फ्लावर (145), भारत के सौरव गांगुली (141) और सचिन तेंदुलकर (141) के रिकॉर्ड तोड़ दिए।

इंग्लैंड की पारी पर एक नजर

Champions Trophy 2025, AUS vs ENG
Champions Trophy 2025, AUS vs ENG/Getty Images

एक समय इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलियाई पेसर्स के सामने डगमगाते हुए दिखा रहे थे लेकिन फिल साल्ट और जेमी स्मिथ के विकेट के बाद डकेट ने समझदारी से बल्लेबाजी की। खास तौर से जो रूट के साथ मिलकर डकेट ने शानदार बल्लेबाजी की, जिससे इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को एक मजबूत स्थिति में ला कर खड़ा कर दिया। इस तरह डकेट ने डटकर खेलते हुए वनडे में अपना तीसरा शतक जमाया। बता दें कि, डकेट का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में दूसरा शतक था।

ऑस्ट्रेलिया टीम की गेंदबाजी 

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में बेन द्वारशुइस और एडम जम्पा ने अपना कमाल दिखाया। बेन डकेट के शतक पूरा होने तक दोनों ही गेंदबाजों ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। हालांकि, एक छोर से लगातार रन बनने के कारण मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की पकड़ कमजोर रही।  

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version