Wednesday, February 18

WPL 2025, DCW vs UPWW: वीमेंस प्रीमियर लीग के बीच आज दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्ज के बीच होने वाले मुकाबले में दिल्ली की कप्तान मैग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन यह तीसरा मुकाबला होगा, इसके पहले दो मैचों में दिल्ली को एक में जीत जबकि एक में हार मिली थी। वहीं यूपी वॉरियर्ज का अभी इस सीजन खाता तक नही खुला है। टीम की कप्तान दीप्ती शर्मा की नजर आज के मैच को जीतने पर रहेगी।

यूपी की नजर पहली जीत पर

WPL 2025, DCW vs UPWW .
WPL 2025, DCW vs UPWW/Getty Images

इस मैच में दीप्ति शर्मा की अगुआई वाली टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल करने उतरी है जबकि दिल्ली की नजरें अंक तालिका में एक बार फिर दूसरा स्थान हासिल करने पर हैं। दरअसल, शुक्रवार को मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को चार विकेट से हराकर अंक तालिका में एक स्थान की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया और मेग लैनिंग के नेतृत्व वाली टीम तीसरे पायदान पर खिसक गई।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

यूपी वारियर्स: किरण नवगिरे, वृंदा दिनेश, दीप्ति शर्मा (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा, श्वेता सहरावत, ग्रेस हैरिस, चिनेले हेनरी, सोफी एक्लेस्टोन, उमा छेत्री (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, साइमा ठाकोर।

दिल्ली कैपिटल्स: शेफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, एनाबेल सदरलैंड, मारिजान कप, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, निकी प्रसाद।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version