Saturday, February 7

History Of WPL Final: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 संस्करण के फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम ने दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम को 6 विकेट हराकर अपना दूसरा खिताब जीत लिया है। इन दोनों के बीच यह फाइनल मैच वडोदरा में खेला गया था। इस मैच में टॉस को हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई दिल्ली की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर कुल 203 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में आरसीबी की टीम ने इस बड़े लक्ष्य को 2 गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया। इसके अलावा आरसीबी की टीम ने यह WPL के इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल किया है। आइए इस बीच अब WPL के सभी फाइनल मैचों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।

1. MI ने जीता था WPL का पहला संस्करण :-

विमेंस प्रीमियर लीग का द्घाटन संस्करण साल 2023 में खेला गया था। इसके चलते हुए तब इसको मुंबई इंडियंस की टीम ने जीता था। उस समय फाइनल मैच में दिल्ली की टीम ने पहले खेलते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 131 रन बनाए थे। वहीं तब दिल्ली की तरफ से कप्तान मेग लैनिंग ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए थे।

Mumbai Indians Women Cricket Team
Mumbai Indians Women Cricket Team

इसके बाद इन रनों के जवाब में मुंबई की टीम ने 19.3 ओवर में 3 विकेट खोकर ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था और अपना पहला WPL खिताब जीत लिया था। वहीं तब इस फाइनल मैच में मुंबई की तरफ से नेट साइवर ब्रंट ने नाबाद रहते हुए सबसे अधिक 60 रन बनाए थे।

2. RCB ने जीता था WPL का दूसरा संस्करण :-

इसके बाद विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम ने जीता था। वहीं उस समय यह फाइनल मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। इस खिताबी मैच में आरसीबी की टीम ने डीसी की टीम को 8 विकेट से हराया था।

Royal Challengers Bangalore women cricket team
Royal Challengers Bangalore women cricket team

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने अपने सभी विकेट खोकर केवल 113 रन बनाए थे। इसके बाद इन छोटे के रनों के जवाब में आरसीबी की टीम ने सोफी डिवाइन (32) और एलिस पेरी (35*) की पारियों के चलते हुए केवल 19.3 ओवर में उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।

3. साल 2025 में MI ने जीता अपना दूसरा खिताब :-

विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण को मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम ने जीता था। इसके अलावा यह MI का दूसरा खिताब भी था। वहीं तब इस फाइनल मैच में मुंबई की टीम ने दिल्ली की टीम को 8 रन से हराया था।

Mumbai Indians Women Cricket Team
Mumbai Indians Women Cricket Team

इस अहम मैच में मुंबई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 149 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस खिताबी मैच में MI की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर (66) और नेट साइवर ब्रंट (30) ने शानदार पारियां खेली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में दिल्ली की टीम रे ओवर खेलने के बाद भी 9 विकेट खोकर 141 रन ही बना पाई थी।

4. इस साल RCB ने जीता है अपना दूसरा WPL खिताब :-

इस फाइनल मैच में खेलते हुए दिल्ली की टीम को शेफाली वर्मा के रूप में पहला झटका लगा था। इस मैच में उन्होंने 20 रन बनाए हैं। इसके बाद लिजेल ली 20 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुई। लेकिन इसके बाद फिर जेमिमा रोड्रिगेज (57), और लौरा वोल्वाड्ट (44) ने दिल्ली की पारी को संभाला था।

Royal Challengers Bangalore women cricket team
Royal Challengers Bangalore women cricket team

जबकि बाद में शिनेल हेनरी ने आकर आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करके नाबाद 35 रन बनाते हुए अपनी टीम को 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन तक पहुंचाया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में आरसीबी की तरफ से ग्रेस हैरिस केवल 9 रन बनाकर जल्दी आउट हो गई थी। इसके बाद फिर कप्तान स्मृति मंधाना (87) और जॉर्जिया वॉल (79) ने अपनी टीम के लिए काफी शानदार पारियां खेलकर जीत दिला दी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version