Wednesday, March 4

भारत की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी देश की दमदार खिलाड़ियों में से एक हैं। दांये हाथ की इस गेंदबाज ने अपनी धारदार गेंदबाजी और स्थिर मानसिकता से वीमेंस प्रीमियर लीग के साथ-साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में खास पहचान बनाई है।

28 वर्षीय इस तेज गेंदबाज ने अपने खेल से सभी को काफी प्रभावित किया हैं। जिसके चलते उन्हें इंडिया डेब्यू करने का मौका दिया गया था। तो चलिए जानते हैं कि कौन है अरुंधति रेड्डी?

व्यक्तिगत जानकारी (Personal Information)

Arundhati Reddy Profile Age Height Teams Stats And Career Achievement
Arundhati Reddy Profile Age Height Teams Stats And Career Achievement

पूरा नाम: अरुंधति रेड्डी

जन्म: 10 अप्रैल 1997 (इंडिया)

उम्र: 28 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: राइट आर्म मीडियम फ़ास्ट

भूमिका: तेज गेंदबाज

हाइट: 5 फीट 7 इंच

टीमें: दिल्ली कैपिटल्स वीमेंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वीमेंस, इंडिया वीमेंस, हैदराबाद वीमेंस, इंडिया ए वीमेंस, सुपरनोवास, ट्रेल्ब्लेजर्स

विकेटकीपर बनना चाहती थी अरुंधति रेड्डी

अरुंधति रेड्डी भारत की तेज गेंदबाज हैं। एमएस धोनी अरुंधति के रोल मॉडल थे और वो उन्हीं की तरह बनना चाहती थी। उन्होंने क्रिकेट खेलने की शुरूआत भी बतौर कीपर थी लेकिन जब उन्होंने कोचिंग शुरू की तब उनकी कोच ने उनसे विकेटकीपिंग छोड़ने को कहा और उसके बाद उन्हें तेज गेंदबाज बनने की सलाह दी और अपने कोच की सलाह मान ली।

अरुंधति ने उसके बाद कड़ी मेहनत की और उसका उन्हें फायदा भी मिला। लगातार शांद्रा प्रदर्शन करने के चलते उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट में रेलवे की तरफ से खेलने का मौका मिला और उसके बाद उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया। वीमेंस प्रीमियर लीग में वो दिल्ली की टीम का हिस्सा हैं।

WPL ने दी करियर को उड़ान

डब्लूपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने के चलते उन्हें टीम इंडिया में डेब्यू करने का मौका मिला और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अगस्त 2018 में अरुंधति को श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम में चुना गया था।

इसके बाद उन्होंने 19 सितंबर 2018 को श्रीलंका के खिलाफ ही टी20 इंटरनेशनल मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। अरुंधति उस भारतीय टीम का भी हिस्सा थीं, जिसने साल 2025 का वर्ल्ड कप जीता था।

कई आईसीसी टूर्नामेंट का रह चुकी हैं हिस्सा

अक्टूबर 2018 में अरुंधति को वेस्टइंडीज में खेले गए 2018 आईसीसी वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया। इसके बाद जनवरी 2020 में वह ऑस्ट्रेलिया में आयोजित वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत की टीम का हिस्सा थी। मई 2021 में रेड्डी को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली थी। लेकिन वो प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाई थी।

इसके अलावा, उन्हें 2024 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। अक्टूबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के लिए भी उनका चयन भारतीय टीम में हुआ था।

करियर टाइमलाइन (Career Timeline)

T20I डेब्यू: इंडिया वीमेंस बनाम श्रीलंका वीमेंस (19 सितम्बर 2018)

वनडे डेब्यू: इंडिया वीमेंस के लिए साउथ अफ्रीका वीमेंस के खिलाफ (19 जून 2024)

फर्स्ट-क्लास डेब्यू: अभी नहीं हुआ

लिस्ट-A डेब्यू: इंडिया वीमेंस के लिए साउथ अफ्रीका वीमेंस के खिलाफ (19 जून 2024)

टी20 डेब्यू: इंडिया वीमेंस बनाम श्रीलंका वीमेंस (19 सितम्बर 2018)

खेलने का अंदाज और विशेषताएं

अरुंधति अपनी स्विंग और सीम के साथ साथ चालाकी भरी गेंदबाजी के लिए भी जानी जाती हैं। वो नई गेंद से किसी भी बल्लेबाज को परेशान कर सकती हैं बल्कि पुरानी गेंद से भी उन्होंने अपने वेरिएशन में काम किया हैं। अब वो कटर्स और स्लोवेर बॉल्स पर भी काफी काम किया हैं। जिसके चलते वो डेथ ओवरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

बैटिंग आंकड़े (Batting Stats)

Format Mat Inns NO Runs HS Ave BF SR 100s 50s 4s 6s Ct St
WODIs 11 7 1 58 14 9.66 91 63.73 0 0 2 0 11 0
WT20Is 42 17 4 110 27* 8.46 112 98.21 0 0 14 1 14 0

बॉलिंग आंकड़े (Bowling Stats)

Format Mat Inns Balls Runs Wkts BBI BBM Ave Econ SR 4w 5w 10w
WODIs 11 11 548 490 15 4/26 4/26 32.66 5.36 36.5 1 0 0
WT20Is 42 41 815 1050 37 3/19 3/19 28.37 7.73 22.0 0 0 0

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version